भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज केदार जाधव पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए. 20 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संघ के पथ संचलन में हिस्सा लिया. जाधव सफेद शर्ट, खाकी पैंट और काली टोपी पहने नजर आए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गणवेश में तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें चर्चा में आ गईं. जाधव जून 2024 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं.