नेटफ्लिक्स का शो लॉक अप 2 खत्म हुए हफ्ते बीत गए हैं. मगर इसकी चर्चा अभी भी हो रही है. हाल ही में फराह खान अपने नए यूट्यूब व्लॉग में 'टीवी के सुपरस्टार' गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला के घर गईं. वहां दोनों ने अपने रियलिटी शो से जुड़ी कई सारी बातें कैमरा पर शेयर कीं.
आकांक्षा ने लॉक अप 2 में गौरव की एंट्री पर बात की. उन्होंने बताया कि एक्टर ने जब उन्हें शो के बाहर जो कुछ हो रहा था उसकी जानकारी दी, तो वो काफी परेशान हो गई थीं जिससे उनके गेम पर भी असर पड़ा. आकांक्षा ने शो पर अपने और गौरव के तलाक का खुलासा किया था जिससे सोशल मीडिया पर रायता फैला. मगर साथ ही दोनों के घरवाले भी काफी परेशान हो गए थे.
गौरव खन्ना ने खराब किया गेम!
फराह खान से आकांक्षा ने अपनी जर्नी पर कहा- जब गौरव आए, तो उन्होंने मुझे कुछ ऐसी जानकारी दी गई जो मेरे घर से जुड़ी हुई थी. जब मैं लॉक अप में आई थी, तो मेरे मन में यही था कि घर पर सब कुछ ठीक है. हालांकि घरवालों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोई बहुत बड़ी बात सामने आने वाली है.
'लेकिन जब मुझे बताया गया कि घर पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो मैं पूरी तरह टूट गई. मेरा घर... जो कुछ भी मुझे पता चला, वो सही नहीं था. दुनिया के सामने मैं जैसी हूं, उसके पीछे मेरे परिवार का भरोसा है. मुझे पता है कि मेरा परिवार जानता है कि मैं क्या कर रही हूं और उन्होंने मुझे हमेशा स्वीकार किया है. इसलिए जब मुझे ये जानकारी मिली, तो मैं लगातार यही सोचती रही कि आखिर हुआ क्या है. जब तक किसी को पूरी सच्चाई पता ना हो, तब तक मन में यही सवाल चलता रहता है.'
लॉक अप 2 में अंत तक टिकी थीं आकांक्षा
बता दें कि आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 शो में पामेला सेरेना के साथ अपना लव-एंगल शुरू किया था, जिसने बाहर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने शो पर खुलासा किया था कि वो बायसेक्शुअल हैं, जिसके बाद दोनों की केमिस्ट्री के चर्चे होने लगे. आकांक्षा शो में सेमी-फाइनल तक पहुंची थीं.
बात करें आकांक्षा और गौरव की शादी की, तो दोनों करीब 10 साल तक साथ रहे. मगर अब वो अलग होने जा रहे हैं. आकांक्षा का कहना है कि दोनों अपनी जिंदगी में अलग-अलग चीजें चाह रहे हैं इसलिए वो तलाक ले रहे हैं. चूंकि गौरव बच्चा चाहते हैं, और एक्ट्रेस मां नहीं बनना चाहतीं, इसलिए कपल एक-दूसरे से अलग हो रहा है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क