'9 साल बड़े राम कपूर ने खींचकर कैमरे पर किया KISS', सेक्सुअलिटी पर उठे सवाल, सालों बाद एक्टर का छलका दर्द

टीवी एक्टर नमन शॉ ने 52 साल के राम कपूर के टची बिहेवियर पर बात की. उन्होंने बताया कि राम कपूर ने एक दफा उन्हें कैमरों पर Kiss किया था, जिसके बाद से लोग उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाने लगे थे.

Advertisement
 नमन शॉ का छलका दर्द (Photo: Instagram @iamramkapoor @namanshaw) नमन शॉ का छलका दर्द (Photo: Instagram @iamramkapoor @namanshaw)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर राम कपूर इन दिनों 'लॉक अप' में बंद हैं. रियलिटी शो में राम अपने गेम से ज्यादा टची बिहेवियर को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में आधी उम्र के कंटेस्टेंट्स को Kiss करने पर राम को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. अब टीवी एक्टर नमन शॉ ने एक्टर के इस बिहेवियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 

Advertisement

राम के बिहेवियर पर नमन का खुलासा

दरअसल, साल 2006 में टीवी एक्टर नमन शॉ का नाम भी राम कपूर संग Kiss विवाद को लेकर सुर्खियों में था, जिसके बाद उन्हें भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अब ईटाइम्स संग बातचीत में नमन ने बताया कि एक दफा सेट पर राम कपूर ने उन्हें Kiss किया था, जिसके बाद उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठने लगे थे. 

राम कपूर संग अपनी किसिंग कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए नमन शॉ ने बताया कि ये इंसीडेंट एकता कपूर के शो 'कसम से' के सेट पर हुआ था. जब दोनों एक्टर्स सेट पर शूट कर रहे थे. इस इंसीडेंट के बारे में नमन बोले- राम कपूर की आदत है लोगों को Kiss करने की. उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने लड़का है या फिर लड़की. मेरे करियर की शुरुआत में साल 2006 में मेरे साथ भी ऐसा कुछ हुआ था. 

Advertisement

उस वक्त को याद करते हुए नमन शॉ बोले- हमारा शो काफी अच्छा चल रहा था, तो एक जर्नलिस्ट सेट पर आया था. राम अपनी वैनिटी में थे. मैं भी वहां उनके साथ था. इंटरव्यू के दौरान जर्नलिस्ट ने राम से पूछा था- नमन एक को-एक्टर के तौर पर आपको कैसे लगते हैं? इस सवाल के बाद राम ने मुझे अचानक से अपनी तरफ खींचा और मेरे गाल पर Kiss कर लिया और फिर कहा- मुझे नमन से प्यार है. वो शानदार एक्टर हैं. इसके बाद वो इंसीडेंट हर तरफ गलत वजह से चर्चा में आ गया. अगले ही दिन फ्रंट पेज की हेलडलाइन बन गई थी- क्या राम कपूर और नमन की नजदीकियां बढ़ गई हैं. 

नमन की सेक्सुअलिटी पर उठे सवाल

नमन ने आगे कहा कि इस कवरेज का उनपर काफी बुरा असर हुआ था. एक्टर बोले- उस समय मैं इंडस्ट्री में नया था. मुझे नहीं पता था कि इन चीजों पर कैसे रिएक्ट करना है. चैनल और बाकी सभी लोग परेशान हो गए थे, क्योंकि हमारा शो काफी पॉपुलर था. मेरी फैमिली भी परेशान हो गई थी. चैनल को फिर बीच में आकर सफाई देते हुए नया आर्टिकल छपवाना पड़ा था. 

नमन आगे बोले- इस चीज का मुझपर बुरा असर हुआ था, क्योंकि लोगों ने मेरी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे. लोग मुझसे पूछते थे- क्या आप गे हो? क्या आप स्ट्रेट हो?

Advertisement

बता दें कि 52 साल के राम कपूर लॉक अप में कभी श्रेया कालरा को, तो कभी वरुण यादव उर्फ लैला को Kiss करते दिखते हैं, जिसपर उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »