Advertisement

टीवी

38 की उम्र में मां बनेगी TV एक्ट्रेस, साड़ी-गजरा में लगीं रॉयल, बेबी बंप थामे कराया मेटरनिटी फोटोशूट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST
  • 1/11

टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं. 38 साल की उम्र में वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. 

  • 2/11

हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म भी हुई थी, जिसकी झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया. अब एक्ट्रेस ने अपना खूबसूरत मेटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा है.

  • 3/11

सुरभि ने अपने लेटेस्ट मेटरनिटी फोटोशूट में बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक कैरी किया है. उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है. 

Advertisement
  • 4/11

सुरभि ने बेज कलर की साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की है. बालों में गजरा लगाए- आंखों को हाईलाइट करते हुए एक्ट्रेस ने अपने लुक को सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया. 

  • 5/11

सुरभि बेबी बंप थामे नजाकत से पोज देती दिखीं. हर तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस और खुशी कैमरे में खूबसूरती से कैद हुई है.

  • 6/11

न्यूड टोन मेकअप, हल्की स्मोकी आईज और नैचुरल हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया. वो किसी रॉयल ब्यूटी से कम नहीं लगीं.

Advertisement
  • 7/11

फोटोशूट की तस्वीरों में सुरभि बड़े प्यार से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उनके चेहरे की मुस्कान इस खास फेज की खुशी को बयां कर रही है. तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

  • 8/11

सुरभि ज्योति ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर के साथ शादी रचाई थी. शादी के करीब एक साल बाद अब उनके घर में नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है. इस खुशखबरी से परिवार और फैंस दोनों काफी उत्साहित हैं.

  • 9/11

कुछ दिन पहले सुरभि की गोदभराई की रस्म हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. वेस्टर्न स्टाइल में सजी सुरभि उस दौरान भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Advertisement
  • 10/11

मेटरनिटी फोटोशूट सामने आने के बाद फैंस लगातार सुरभि को बधाई दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग उनके आने वाले नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें 'गॉर्जियस मॉम-टू-बी' तक कहा है.

  • 11/11

मां बनने की खुशी और चेहरे पर दिखता प्रेग्नेंसी ग्लो, दोनों ही सुरभि ज्योति के इस मेटरनिटी फोटोशूट को बेहद खास बना रहे हैं.

 

Photos: Instagram @surbhijyoti

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement