'ससुराल सिमर का' टेलीविजन का लोकप्रिय शो था. इस शो से शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी बनी. सीरियल से अविका गौर और मनीष रायसिंघानिया भी अच्छे दोस्त बने.
अविका और मनीष ने शो में पति-पत्नी का किरदार निभाया था. दोनों के रोमांटिक सीन्स भी थे. सीरियल में दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली. ये भी कहा जाने लगा कि ये प्यार में हैं. इनका एक बच्चा भी है, जिसे उन्होंने दुनिया से छिपाया हुआ है.
सालों बाद मनीष ने अपने और अविका के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमारे रिलेशनशिप की खबरें थीं. ये भी कहा गया हमने बच्चे छिपा रखे हैं.
मनीष हंसते हुए कहते हैं कि ये सब हमारी दोस्ती से शुरू हुआ था. हम एक सेक्योर को-एक्टर थे. अविका स्कूल जाती थी. वो बच्ची थी. मैं अक्ल से थोड़ा लोचा था.
उन्होंने कहा कि हम बच्चों की तरह साथ जुड़े. हमारी बातचीत बहुत बचकानी होती थी. हम दोनों ही अपना बचपन जी रहे थे. हम सिनेमा पर बात करते थे. हम साथ में सिनेमा एक्सपोलर कर रहे थे.
मनीष कहते हैं कि एक बार जयति मैम ने डांट दिया था. कहा कि तेरी वजह से ये टेक्निकली पिक्चर देखने लग गई है. इसमें क्या ब्रेकडाउन कर रही है. मैंने कहा कि मैं तो ऐसी फिल्में नहीं देखता.
मनीष से ये भी पूछा गया कि आप अविका की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए थे. इस पर उन्होंने कहा कि अविका ने मुझे कहा था कि तुम शादी में आ जाना. मैंने उससे पूछा कि ये सच की शादी है क्या. उसने कहा कि हां.
वो कहते हैं कि मैंने उससे यही कहा कि ये तुम्हारी लाइफ का रियल मोमेंट है. मैं नहीं चाहता है कि वहां मैं कैमरे के लिए कुछ कंरू. या हमारी कंट्रोवर्सी पर बात हो.
मनीष ने कहा कि मैंने उससे यही कहा कि तुम शादी करो. इस मोमेंट को एंजॉय करो. हम बाद में सेलिब्रेट करेंगे. मनीष कहते हैं कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं.
All Photo: Instagram @manishmischief