Advertisement

टीवी

इतनी बड़ी हो गई काजोल की ऑनस्क्रीन बेटी, 10वीं में किया टॉप, कौन है मायरा सिंह?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • 1/9

टीवी की पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं मायरा सिंह अब बड़ी हो गई हैं. 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' टीवी शो से पहचान पाने वाली मायरा ने अपनी 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है.

All Photos: Instagram/@myrasinghofficial
 

  • 2/9

रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रेटर नोएडा का रहने वाली मायरा सिंह ने 10वीं के एग्जाम ने 92 परसेंट नंबर्स के साथ टॉप किया है. ये एक्ट्रेस समेत उनके परिवार और दोस्तों के लिए खुशी का मौका है.

  • 3/9

मायरा सिंह अगर आपको याद हो तो सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में अमायरा कौर गिल का किरदार निभाती थीं. इस शो से उन्हें फेम मिला और वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट घर-घर में जानी जाने लगीं.

Advertisement
  • 4/9

मगर अब मायरा बड़ी हो गई हैं. उन्होंने कई विज्ञापनों समेत काजोल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. एक्ट्रेस को फिल्म 'कोस्टाओ' में नवाज की बेटी के रोल में देखा गया था.

  • 5/9

हालांकि उनका सबसे नोटिस किया जाने वाला असल में जियो हॉटस्टार की सीरीज 'ट्रायल' सीजन 2 में था. इसमें उन्होंने काजोल के किरदार नयनिका की बड़ी बेटी अनन्या सेनगुप्ता का रोल निभाया था.

  • 6/9

एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बहुत नींद में शो का ऑडिशन दिया था. उन्हें याद नहीं कि उन्होंने क्या परफॉर्म किया था, मगर फिर भी उन्हें 'ट्रायल सीजन 2' में काम मिला. काजोल के साथ काम करने को मायरा ने कहा कि उनके साथ बिताया हर पल यादगार था. वो हमेशा हंसती रहती हैं. मायरा शूटिंग के पहले दिन नर्वस थीं. ऐसे में काजोल ने उन्हें अच्छा महसूस करवाया था.

Advertisement
  • 7/9

शो में बंगाली एक्टर जीशु सेनगुप्ता ने काजोल के पति और मायरा के पिता का रोल निभाया था. मायरा ने एक इंटरव्यू में एक्टर संग अपने बॉन्ड पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि ऑफ कैमरा जीशु एक सुपर चिल पिता की तरह है. वो उन्हें सपोर्ट करते हैं और मजाक करते रहते हैं. उनकी सेट पर एनर्जी कमाल है.

  • 8/9

बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने के साथ-साथ मायरा सिंह अक्सर टेलीविजन पर आने वाले विज्ञापनों में भी नजर आ जाती हैं. उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ काम किया है. इसके अलावा उन्होंने 'लिटल फिशेज' नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी की है, जिसका प्रीमियर जुलाई 2025 में बेंगलुरू इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में हुआ था.

  • 9/9

अपने बढ़िया काम के लिए मायरा सिंह अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं. उन्हें 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिला था. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement