Advertisement

टीवी

1 साल की भागदौड़ के बाद तैयार हुआ मनीषा रानी का आलीशान घर, किया गृहप्रवेश, दिखाई झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • 1/10

कौन कहता है सपने सच नहीं होते. अगर मेहनत और लगन हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है. मनीषा रानी का मुंबई में ड्रीम होम होने का सपना पूरा हो गया है.
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

  • 2/10

मायानगरी में उनका 1 साल से बन रहा घर फाइनली कंप्लीट हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने नए घर में गृहप्रवेश किया है. करोड़ों में बने उनके इस आशियाने की झलक तस्वीरों में दिखी है. 
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

  • 3/10

मनीषा ने इंस्टा पर गृहप्रवेश की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है. फूलों से पूरे घर को सजाया गया है. मनीषा ने घरवालों के साथ बैठकर पूजा पाठ किया. 
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

Advertisement
  • 4/10

एंट्रेस गेट को फूलों से डेकोरेट किया गया है. फूलों की रंगोली बनाई गई है. एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर ग्रीन कलर का सूट पहना. जिसमें वो स्टनिंग लगीं.
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

  • 5/10

एक फोटो में मनीषा फैमिली संग पूजा में बैठी हुई हैं. हवन हो रहा है. वो हाथ जोड़े बैठी हैं. तस्वीर के बैकग्राउंड में उनके लैविश घर की झलक भी दिखती है.
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

  • 6/10

एक फोटों में वो एंट्रेस गेट पर कलश सिर पर रखकर पोज दे रही हैं. उन्होंने मंदिर की झलक दिखाई. कई तस्वीरों में वो अपने घर के दीदार करती दिखीं.
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

Advertisement
  • 7/10

जिस तरह मनीषा अपने घर को निहार रही हैं, उससे फैंस रिटेल कर पा रहे हैं. क्योंकि 1 साल के लंबे इंतजार के बाद उनका ये 3BHK कंप्लीट हुआ है.
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

  • 8/10

घर को बनाने में मनीषा ने करोड़ों खर्चे हैं. व्लॉग में मनीषा ने अपनी भागमभाग को भी दिखाया. एक वीडियो में उन्होंने ये तक कहा कि घर बनवाते हुए वो थक चुकी हैं.
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

  • 9/10

गृहप्रवेश की फोटो को पोस्ट कर मनीषा ने कैप्शन लिखा- पॉजिटिव वाइब, शांति और समृद्धि का अपने नए घर में स्वागत करते हुए. फैंस के बीच ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

Advertisement
  • 10/10

मनीषा का मुंबई में ये पहला घर है. उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 से फेम मिला था. इसके बाद वो कई रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं.
 

Photo: Instagram @manisharani002
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement