जन्नत जुबैर टीवी टाउन की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं. 24 साल की छोटी उम्र में उन्होंने बड़ा नाम कमा लिया है. जन्नत का मुंबई में करोड़ों का शाही आशियाना है.
(Photos: Instagram @jannatzubair29)
जन्नत ने यूट्यूबर नयनदीप रक्षित को अपना हाउस टूर कराया. इस दौरान उन्होंने फैंस को घर का कोना-कोना दिखाया.
(Photos: Instagram @jannatzubair29)
जन्नत ने बताया कि उनके पिता लखनऊ के रॉयल खानदान से ताल्लकु रखते हैं. लखनऊ में उनकी पुश्तैनी हवेली भी है.
(Photos: Instagram @jannatzubair29)
हाउस टूर के दौरान जन्नत ने अपनी दादी की 150 साल पुरानी सुरमे की शीशी भी दिखाई, जो उनकी दादी से भी पुरानी है.
(Photos: Instagram @jannatzubair29)
जन्नत ने अपने घर की थीम व्हाइट और गोल्डन रखी है, ताकि घर में शांति और पॉजिटिविटी का एहसास बना रहे. घर की एंट्री पर खूबसूरत डेकोरेटिव शोपीस लगे हैं, जो उनके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं.
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता और मां ने ही उनका घर डिजाइन किया है. उनके लिविंग में व्हाइट सोफा सेट लगा है. एक बड़ी टीवी भी है. घर में लाइटिंग का भी खास ध्यान रखा गया है.
डायनिंग एरिया को जन्नत ने खुद डिजाइन किया है. जन्नत ने अपने घर में कुरान की दुआएं और कलमें भी लगाए हैं.
जन्नत की वॉकिंग वॉर्डरॉब भी काफी लैविश है. उनके पास कई लग्जरी ब्रांड्स के कीमती बैग्स, फुटवियर कलेक्शन है.
24 साल की छोटी उम्र में इतने लैविश हाउस की मालकिन बनना अपने आप में बड़ी बात है. जन्नत का करोड़ों का घर किसी शाही महल से कम नहीं है.
(Photos: Instagram @jannatzubair29)