Advertisement

टीवी

GST ऑफिसर थी ये हसीना, सरकारी नौकरी छोड़ बनी एक्ट्रेस, डेटिंग शो में ढूंढ रही दूल्हा!

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST
  • 1/7

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कृति वर्मा इन दिनों फिर से लाइमलाइट में हैं. दरअसल, वो एल्विश यादव और जिया शंकर के नए शो डेटिंग शो एंगेज्ड 2 में नजर आ रही हैं. कृति शो में कंटेस्टेंट के तौर पर प्यार ढूंढने आई हैं. 

 

(PHOTO: Instagram @kritivermaofficial)

  • 2/7

कृति ने शो में बताया कि वो पहले जीसएटी ऑफिसर (GST Officer) थीं. लेकिन एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी. फिर वो एक मॉडल के तौर पर काम करने लगीं. कृति अब पूरी तरह से एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक्टिव हैं. वो गाने, वेब सीरीज, रियलिटी शोज हर चीज में लक आजमा रही हैं. 

 

(PHOTO: Instagram @kritivermaofficial)

  • 3/7

कृति ने साल 2018 में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'रोडीज' में भी पार्टिसिपेट किया था. वो नेहा धूपिया के गैंग का हिस्सा बनी थीं. इस शो से उन्हें खास पहचान मिली, क्योंकि शो में उनके खूब लड़ाई-झगड़े होते थे. 
 

 

(PHOTO: Instagram @kritivermaofficial)

Advertisement
  • 4/7

रोडीज से मिले फेम के बाद कृति ने बिग बॉस 12 में कॉमनर के तौर पर एंट्री की थी. बिग बॉस में भी उन्होंने काफी आतंक मचाया था. उनकी खूब लड़ाइयां होती थीं, जिस वजह से उन्हें अच्छा स्क्रीनटाइम मिल जाता था. 

 

(PHOTO: Instagram @kritivermaofficial)

  • 5/7

एक्ट्रेस होने के साथ कृति वर्मा एक ट्रेंड डांसर, डीजे और होस्ट भी हैं. रियल लाइफ में वो काफी ग्लैमरस हैं. वो वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं. 
 

(PHOTO: Instagram @kritivermaofficial)

  • 6/7

सोशल मीडिया पर कृति काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. कृति इंडियन-वेस्टर्न हर लुक में कमाल लगती हैं. 

 

(PHOTO: Instagram @kritivermaofficial)

Advertisement
  • 7/7

कृति इन दिनों 'एंगेज्ड 2' शो में नजर आ रही हैं. शो में वो कनेक्शन ढूंढने आई हैं. उन्हें प्यार मिलता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

 

(PHOTO: Instagram @kritivermaofficial)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement