Advertisement

टीवी

मुंबई से दूर एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का फार्महाउस, बेटियों से कराई पूजा, करेगी खेती-बाड़ी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • 1/10

देबिना बनर्जी टेलीविजन एक्ट्रेस होने के अलावा जानी-मानी यूट्यूबर भी हैं. वो यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैन्स से छोटी से छोटी अपडेट शेयर करती रहती हैं. 

  • 2/10

नए व्लॉग में देबिना ने बताया दो साल पहले उन्होंने मुंबई से दूर एक जमीन ली थी. उस वक्त उनकी बेटियां दिविशा और लियाना दो साल की थीं. 
 

  • 3/10

अब देबिना की बेटियां चार साल की हो गई हैं. इसलिए उन्होंने सोचा कि अब उस जमीन का कुछ किया जाए. देबिना कहती हैं कि मैं बेटियों के लिए उस लैंड पर फार्महाउस बनाने जा रही हूं. 

Advertisement
  • 4/10

देबिना ने अपने फार्महाउस की झलक दिखाते हुए बताया कि मैं यहां ऑर्गेनिक फल-सब्जियां उगाऊंगी. उन्हें मुंबई ले जाऊंगी. आप लोग भी मांगना मुझसे सब्जी. 

  • 5/10

एक्ट्रेस ने फार्महाउस बनवाने की शुरुआत बेटियों से पूजा करा कर की. देबिना की बेटी ने नारियल फोड़ कर फार्महाउस की नींव रखी. 

  • 6/10

देबिना ने कहा कि मैं फार्महाउस में खेती करूंगी. बेटियों को भी सिखाऊंगी. उन्हें शुद्ध और बिना मिलावट वाली चीजें खिलाउंगी. 
 

Advertisement
  • 7/10

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं फार्महाउस इसलिए बनवा रही हूं, ताकि खेती करके नेचर के करीब रहूं. आज की तारीख में सोना महंगा है. कल ऑक्सीजन महंगा होगा. 

  • 8/10

देबिना अपने फार्महाउस को लेकर बेहद एक्साइटडेट हैं. फार्महाउस से पहाड़ का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है. 
 

  • 9/10

एक्ट्रेस का फोकस रहेगा कि उनकी बेटियां फार्महाउस में वक्त गुजारें और नेचर के महत्व को समझें. 

Advertisement
  • 10/10

बेटियों की परवरिश और भविष्य को लेकर देबिना की सोच फैन्स को काफी पसंद आई. उन्होंने ना सिर्फ देबिना को अच्छी मां कहा, बल्कि उन्हें अच्छा नागरिक भी बताया. 

Photo: Youtube/Screengrab 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement