Advertisement

टीवी

महादेव सा पति चाहती हैं कोरियोग्राफर, नहीं रचाई शादी, बोली- बुरा लगता है

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST
  • 1/10

गीता कपूर शोबिज की दुनिया की मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं. इन दिनों वो टीवी पर इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन में बतौर जज नजर आ रही हैं. 

  • 2/10

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गीता ने सिंगल लाइफ और अपने रिलेशनशिप पर बात की. उनसे पूछा गया कि आखिर क्या वजह रही है, जो उन्होंने शादी नहीं की. 
 

  • 3/10

गीता कपूर ने कहा कि पहले मेरे ऊपर घर की जिम्मेदारी थी. फिर लगा कि मां को घर दिलाना है, तो मैं करियर और पैसे कमाने में फोकस करती रही. 
 

Advertisement
  • 4/10

ऐसा नहीं था कि मैं शादी और बच्चे नहीं चाहती थी, लेकिन बस कभी लगा नहीं कि कोई इस काबिल है. मैंने कई लोगों को डेट किया, लेकिन शादी वाली फीलिंग नहीं आई. 

  • 5/10

एक वक्त था जब मैं सोचती थी कि मुझे शादी करनी है. मेरे बच्चे होंगे, जो मेरे साथ बड़े होंगे. लेकिन अब वो टाइम निकल गया. डांस इंडिया डांस ने मुझे मां का टैग दिया. 
 

  • 6/10

वो कहती हैं कि मेरे लिए मेरी मां बच्चे की तरह है. शो से मुझे कई बच्चे मिले, जो मुझे बहुत प्यार करते हैं. मैं खुश हूं. सिद्धार्थ कनन ने पूछा कि आपने लिखा है कि आपको महादेव जैसा पति चाहिए. क्या आपको कभी कोई वैसा नहीं मिला. वो कहती हैं कि महादेव यहां तो नहीं हैं, उन्हें पाने के लिए पहाड़ों पर जाना पड़ेगा. 
 

Advertisement
  • 7/10

गीता कपूर कहती हैं कि मेरी लाइफ कुछ लोग आए, जिन्हें महादेव का अंश था. लेकिन पूरी क्वालिटी नहीं थी. इसलिए मैं कभी शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई. 
 

  • 8/10

गीता कहती हैं कि मुझे अब तक कोई ऐसा नहीं मिला, जिसके साथ रहकर ऐसा नहीं लगा कि वो मुझे संभाल पाएगा. शायद आगे चलकर कोई मिले, जो मुझे समझ सके. 

  • 9/10

वो कहती हैं कि एक पॉइंट पर मुझे भी साथ की जरूरत होगी. अकेले आप कितना जी लोगे. कभी ना कभी आपको कोई चाहिए होता है. ये तब याद आता है जब आप बीमार होते हो. 
 

Advertisement
  • 10/10

'आप जब आप हंसते-खेलते हो, तो आपको कोई याद नहीं आता. जब आप बीमार होते हो और आप किसी को आवाज लगाओ कोई ना आए, तो बहुत बुरा लगता है.'

All Photo: Instagram @geeta_kapurofficial

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement