Advertisement

टीवी

शो के लिए किया फेक रोमांस, कोरियोग्राफर ने सालों बाद बताया सच- हम भाई-बहन जैसे हैं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • 1/8

2010 में शक्ति मोहन 'डांस इंडिया डांस' जीतकर सुर्खियों में आई थीं. शो जीतने के बाद शक्ति की पॉपुलैरिटी बढ़ी और उन्हें कई शोज-मूवीज में काम मिलने लगा. 

  • 2/8

'डांस इंडिया डांस' के बाद शक्ति ने 'डांस प्लस' शो भी जज किया. शो में उनकी और राघव जुयाल की मस्ती-केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. 

  • 3/8

शो से कई लोग शक्ति और राघव को बतौर कपल देखने लगे, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है. शक्ति ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में इस पर बात की. 

Advertisement
  • 4/8

शक्ति ने कहा कि 'डांस इंडिया डांस' के पहले सीजन से ही इन्होंने मेरा और राघव का रोमांस शुरू कर दिया था. पहले तो हम बहुत नॉर्मल दोस्त थे. फिर अचानक से हाय शक्ति हाय शक्ति शुरू हो गया. 

  • 5/8

मैंने राघव से कहा कि ये क्या करा रहे हैं तुझसे. तो वो पूरा स्क्रिप्ट में होता था कि तुम उसे छेड़ो, जबकि रियल लाइफ में हमारी टीजिंग भाई-बहन की तरह थी. 

  • 6/8

हमारे लिए ये बहुत अजीब ट्रांजेक्शन था कि हमारे बीच रोमांस क्रिएट करने की कोशिश कर रहे हैं. 
 

Advertisement
  • 7/8

शक्ति कहती हैं कि बहुत बार ऐसा था कि ये तो मिसेज जुयाल बन जाएगी. फिर राघव कहता था कि क्यों मैं मिस्टर मोहन क्यों नहीं बन सकता.
 

  • 8/8

तो मुझे लगता है कि ये विचार सिर्फ राघव के ही हो सकते हैं. शक्ति ने कहा कि वो और राघव सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, उसके अलावा कुछ नहीं. 

Photo: Instagram @mohanshakti

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement