यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, वो अब एक बच्चे के पिता बन चुके हैं. राम नवमी के शुभ दिन पर उनकी पत्नी रितिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. इस खबर को सुनकर अनुराग भी अपने बच्चे का दीदार करने पहुंचे.
Photo: ITG
यूट्यूबर अपने बच्चे को देख तुरंत इमोशनल हो गए. अनुराग पिछले कुछ वक्त से अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेल रहे हैं. 22 दिन पहले उनका दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें वो बाल-बाल बचे थे. अब पिता बनने के बाद, वो बदल गए हैं. उन्हें अपने किए पर पछतावा है.
Photo: Screengrab
अनुराग ने यूट्यूब पर काफी समय बाद वीडियो डाला है, जिसमें वो अपने बच्चे से मिलने होमटाउन ऋषिकेश गए हैं. व्लॉग की शुरुआत उन्होंने फैंस से मांफी मांगकर की. अनुराग ने कहा कि जो कदम उन्होंने अपनी जिंदगी के लिए उठाया, वो गलत था. अपने एक्सीडेंट के बाद, जब उन्होंने गाड़ी की हालत देखी तो वो हैरान थे. उन्हें अपने बचने की उम्मीद नहीं थी.
Photo: Screengrab
यूट्यूबर ने अपने साथियों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया. अनुराग आगे अपने दोस्त की गाड़ी में बैठकर हॉस्पिटल की ओर निकले, जहां उनके बच्चे की डिलिवरी हुई. वो अपने साथ सभी दोस्तों को लेकर गए, जिनके साथ वो इतने दिनों से रह रहे थे.
Photo: Screengrab
अनुराग व्लॉग के दौरान बेहद दर्द में दिखे. बिना किसी के सहारे वो एक कदम नहीं चल पा रहे थे. मगर उनके दोस्तों ने उन्हें संभाला और आराम से गाड़ी में बैठाया. वो यूट्यूबर को लेकर ऋषिकेश पहुंचे. हॉस्पिटल पहुंचने के बाद, अनुराग को व्हीलचेयर पर बैठाया गया.
Photo: Screengrab
व्हीलचेयर पर बैठने के बाद, अनुराग अपनी पत्नी और बच्चे के पास पहुंचे. बच्चे को हाथ में लेने से पहले यूट्यूबर काफी घबराए हुए थे. उन्हें बच्चे को पहली बार गोद में उठाते हुए डर लग रहा था. मगर उनके साथ खड़े लोगों ने उनकी मदद की और बच्चे को गोद में लेते ही अनुराग रो पड़े.
Photo: Screengrab
व्लॉग में आगे अनुराग ने अपने बच्चे की झलक भी दिखाई. उन्होंने कहा कि उनका बच्चा बिल्कुल उनपर गया है. वो उसके साथ हंसते-खेलते दिखे. यूट्यूबर के साथियों ने बच्चे के जन्म पर उसे आशीर्वाद भी दिया. अनुराग और उनकी पत्नी रितिका इस दौरान खुश दिखे.
Photo: Screengrab
अनुराग डोभाल को इस तरह देखकर फैंस को काफी सुकून मिला. उन्होंने उन्हें पिता बनने की मुबारकबाद के साथ-साथ जल्द ठीक होने की दुआ भी भेजी. साथ ही वो खुश हैं कि अनुराग पिता बनने के बाद बदल गए हैं.
Photo: Screengrab