Advertisement

टीवी

बर्फीली वादियों में 'टीवी की हसीना', गुलमर्ग में लिए बर्फबारी के मजे, दिखा स्वैग

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST
  • 1/8

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वो गुलमर्ग में बर्फीली वादियों के बीच खूब एन्जॉय करती हुई दिखाई दीं. 

 

 (Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
 

  • 2/8

जैस्मिन कभी बर्फ की सफेद चादर से ढकी वादियों के बीच सुकून के पल बिताती नजर आईं, तो कभी कभी बर्फ से खेलती दिखीं. उनकी स्माइल से साफ जाहिर है कि उन्होंने कितना ज्यादा एन्जॉय किया है. 

 

 (Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
 

  • 3/8

जैस्मिन भसीन के साथ रैपर रफ्तार भी नजर आए. हालांकि, उनकी तस्वीरों में बॉयफ्रेंड अली गोनी दिखाई नहीं दिए. जैस्मिन के वेकेशन फोटोज में फैंस अली को काफी मिस कर रहे हैं. 

 

 (Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
 

Advertisement
  • 4/8

कड़ाके की ठंड में जैस्मिन ने अपने विंटर फैशन से भी फैंस को इंप्रेस किया. उन्होंने अपने लुक को काफी सटल और क्लासी रखा. जींस, जैकेट, हाईनेक, ग्लव्स पहने जैस्मिन सुपर स्टनिंग लगीं. उन्होंने सनग्लासेस लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. 

 

 (Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
 

  • 5/8

बर्फीली वादियों में चिल करते हुए जैस्मिन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. उनकी ये फोटोज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं, क्योंकि जो लोग स्नो फॉल को मजा नहीं ले पाए, जैस्मिन की तस्वीरें देखकर उनका दिल खुशी से गदगद हो गया है. 

 

 

 (Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
 

  • 6/8

बता दें कि जैस्मिन अक्सर ही कश्मीर जाती रहती हैं, क्योंकि कश्मीर में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी के पेरेंट्स का घर है. अली के घरवालों संग जैस्मिन खास बॉन्ड शेयर करती हैं. 

 

 (Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
 

Advertisement
  • 7/8

जैस्मिन और अली लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को बिग बॉस में एहसास हुआ था उन्हें एक दूसरे से प्यार है. शो में भी दोनों की केमिस्ट्री खूब चर्चा में रही थी. 

 

 (Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
 

  • 8/8

जैस्मिन और अली गोनी कुछ समय से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें भी छाई रहती हैं. फैंस भी अब उन्हें दुल्हन-दूल्हा के जोड़े में देखने को बेकरार हैं. 

 

 (Photo: Instagram @jasminbhasin2806)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement