वायरल हुआ विराट का ट्वीट, सेलेब्स ने ऐसे दी बधाई

सोमवार को इटली के फ्लोरेंस में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूजे के हो गए. दोनों ने करीबी लोगों की मौजूदगी में जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया. दोनों ने खुद ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट कर अपनी शादी की बात शेयर की.

Advertisement
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

सोमवार को इटली के फ्लोरेंस में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूजे के हो गए. दोनों ने करीबी लोगों की मौजूदगी में जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया. दोनों ने खुद ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट कर अपनी शादी की बात शेयर की.

अनुष्का के ट्वीट को 16 मिनट के भीतर ही 30 हजार से भी ज्यादा लाइक मिए गए. अब तक इसे 97 हजार लाइक्स मिले हैं और 23 हजार बार इसे रीट्वीट किया गया है.

Advertisement

इसी तरह विराट के ट्वीट को 18 मिनट में 48 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल गए हैं. इसे अभी तक 35 हजार बार रीट्वीट किया गया है.

सोशल मीडिया पर दोनों को बहुत शुभकामनाएं मिल रही हैं. देखें, कुछ ट्वीट्स.

मिल रही जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 26 दिसंबर को मुंबई में विराट-अनुष्का की तरह से शादी का रिसेप्शन पार्टी होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »