विनोद के निधन पर हेमा मालिनी ने जताया दुख, फिल्मों से राजनीति तक के थे साथी

विनोद खन्ना के निधन पर हेमा मालिनी ने दुख जताया है. ये दोनों फिल्मों से लेकर राजनीति तक के सफर के साथी रहे हैं...

Advertisement
हेमा मालिनी और विनोद खन्ना हेमा मालिनी और विनोद खन्ना

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

बॉलीवुड एक्टर और सांसद विनोद खन्ना के निधन पर उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने दुख जताया है.

आज तक से एक खास बातचीत में हेमा ने कहा कि विनोद खन्ना उनके दोस्त ही नहीं मार्गदर्शक भी रहे हैं. साथ में उन दोनों ने कई फिल्में कीं जिनमें रिहाई, हिमालय पुत्र, मार्ग, लेकिन आदि शामिल हैं. हेमा ने कहा कि वह जानती थीं कि विनोद खन्ना की सेहत ठीक नहीं है लेकिन इस तरह वह चले जाएंगे, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था.

Advertisement


हेमा को लाए थे राजनीति में
बातचीत में हेमा ने बताया कि उनको राजनीति में जाने का श्रेय भी एक तरह से विनोद खन्ना को ही जाता है. बता दें कि हेमा और विनोद दोनों भाजपा से जुड़े हैं और सांसद रहे हैं.


पंजाब चुनाव में भी नहीं दिखे थे
विनोद खन्ना पंजाब के गुरदास पुर से सांसद रहे हैं और खराब सेहत की वजह से वह हाल में हुए पंजाब चुनाव से दूर हो गए हैं. हेमा मालिनी ने बताया कि पंजाब चूनाव में वह प्रचार के लिए नहीं आए. उनकी उनसे बात हुई थी और तब विनोद ने तबीयत खराब होने की वजह से वहां आने में खुद को असमर्थ बताया था.


हेमा के साथ ही आखिरी फिल्म
हाल में रिलीज फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' में विनोद और हेमा ने साथ काम किया है. इसमें हेमा ने रानी और विनोद ने राजा का किरदार निभाया है. इस तरह यह विनोद की आखिरी फिल्म है.

Advertisement


इस बारे में हेमा कहती हैं कि विनोद के साथ काम करना हमेशा यादगार रहा है. और इस फिल्म को उनके साथ शूट करते समय वह नहीं जानती थीं कि इसे विनोद की उनकी आखिरी फिल्म के तौर याद किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement