इस वजह से वरुण को 10 घंटे तक चलानी पड़ी साइकिल, साथ दिखीं अनुष्‍का

एक फोटो शेयर हुई है जिसमें वरुण धवन साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. अनुष्‍का साइकिल पर पीछे बैठी हैं. खास बात ये है कि इस सीन को सूट करने के लिए वरुण ने 10 घंटे तक साइकिल चलाई है.

Advertisement
वरुण धवन और अनुष्‍का शर्मा फिल्‍म के सेट पर वरुण धवन और अनुष्‍का शर्मा फिल्‍म के सेट पर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

वरुण धवन और अनुष्‍का शर्मा इन दिनों मध्य-प्रेदश के चंदेरी में 'सुई धागा' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म के इंस्‍टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर हुई है जिसमें वरुण धवन साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. अनुष्‍का साइकिल पर पीछे बैठी हैं. खास बात ये है कि इस सीन को सूट करने के लिए वरुण ने 10 घंटे तक साइकिल चलाई है.

Advertisement

फोटो के साथ कैप्‍शन दिया गया - मौजी, ममता को साइकिल राइड पर लेकर गया और चंदेरी की कड़ी धूप में 10 घंटे साइकिल चलाई.

'सुई धागा' में पहली बार वरुण और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बनी है. छोटे शहर पर आधारित इस फिल्म में वरुण टेलर और अनुष्का कढ़ाई करने वाली बनी हैं.

इससे पहले सोमवार को खबर आई थी कि वरुण सेट पर जख्मी हो गए हैं. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण फाइट-सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था. 

मिड डे ने सूत्र के हवाले से लिखा, 'सीढ़ियों का सीक्वेंस शूट करते समय वरुण के सिर और माथे पर चोट आ गई. शूटिंग को तुरंत रोक दिया गया और उनके चोट का इलाज किया गया. उनकी चोट मामूली थी, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें एक दिन के आराम की सलाह दी. हालांकि वरुण ने आराम करने से मना कर दिया और शूटिंग जारी रखी. वो नहीं चाहते थे कि शूटिंग में देरी हो.'

Advertisement

यश राज फिल्म्स के प्रवक्ता ने यह खबर कंफर्म की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement