करण जौहर से शादी कर उनके बच्चों को संभालना चाहती हैं ये टीवी एक्ट्रेस

करण जौहर से शादी करना चाहती है ये टीवी एक्ट्रेस, कहा-'करण जौ‍हर के बच्चों को चाहती हूं संभालना.'

Advertisement
 कृतिका कामरा कृतिका कामरा

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

टीवी इंडस्ट्री में कई कपल्स इतने मशहूर हुए हैं कि अरसों तक टीवी स्क्रीन्स पर साथ नहीं दिखने के बाद भी फैन्स उनकी एक झलक देखने के लिए बेचैन रहते हैं. टीवी एक्टर कृतिका कामरा और करण कुंद्रा का ब्रेकअप होने के बाद भी फैन्स दोनों को साथ देखने की गुजारिश कर रहे हैं. लेकिन कृतिका के चौंकाने वाले हालिया बयान से लग रहा है कि फैन्स का ये सपना कभी पूरा नहीं हो सकता.

Advertisement

दरअसल इरा दुबे के चैट शो में करण वाही संग पहुंची कृतिका कामरा ने एक सवाल के जवाब में एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बारे में कहा है कि वह उसे जान से मार देना चाहती हैं.

चैट शो के दौरान जब कृतिका से पूछा गया कि वह किसके साथ शादी करना चाहते हैं, किसके साथ अफेयर करना चाहती हैं और किसे मारना चाहती हैं? ऑप्शन में तीन नाम दिए गए- करण जौहर, करण कुंद्रा और करण वाही. कृतिका ने साफ कहा कि वह करण कुंद्रा को मारना चाहती हैं, करण वाही संग अफेयर करना चाहती हैं और करण जौहर के साथ शादी रचाना चाहती हैं ताकी उनके बच्चों रूही और यश की देखरेख कर सकें.

ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब किसी एक्ट्रेस ने करण जौहर से शादी करने की बात कही है. अब करण जौहर का इस पर क्या रिएक्शन रहता है, ये जानना मजेदार होगा.

Advertisement

बात करें कृतिका के करण कुंद्रा को जान से मारने वाले बयान पर तो इस जोड़ी में ब्रेकअप के बाद ऐसी कोई तनातनी नहीं रही. यहां तक कि कृतिका ने एक बयान में कहा भी था कि उन्हें करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड अनुषा दंडेकर बेहद पसंद है, वह अनुष्का के साथ हैंगआउट करती हैं. उन्हें अनुष्का का फन लविंग गर्ल वाला नेचर बेहद पसंद है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement