रेडियो और नाच मेरी जान के बाद ट्यूबलाइट का इमोशनल गाना तिनका तिनका रिलीज

फिल्म 'ट्यूबलाइट' का तीसरा गाना 'तिनका तिनका दिल मेरा' आज रिलीज कर दिया गया है. इसके पहले फिल्म का दो गाना 'रेडियो' और 'नाच मेरी जान' रिलीज हो चुका है.

Advertisement
तिनका तिनका गाने में सलमान खान, सोहेल खान और ओम पुरी तिनका तिनका गाने में सलमान खान, सोहेल खान और ओम पुरी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

फिल्म 'ट्यूबलाइट' का तीसरा गाना 'तिनका तिनका दिल मेरा' आज रिलीज कर दिया गया है. गाना काफी इमोशनल है, जिसमें दो भाइयों सलमान खान और सोहेल खान को बिछड़ते हुए दिखाया जा रहा है. दरअसल सोहेल जंग पर जा रहे हैं, जिससे उनके भाई सलमान फूट-फूट कर रो रहे हैं.

गाने को राहत फतह अली खान ने गाया है. म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया है और कौसर मुनीर ने गाने के बोल लिखे हैं.

Advertisement

गाने में ओम पुरी की झलक भी देखने को मिलती है. इसके पहले फिल्म का दो गाना 'रेडियो' और 'नाच मेरी जान' रिलीज हो चुका है. पहले दो गाने काफी मस्ती भरे थे लेकिन ये तीसरा गाना दर्शकों को इमोशनल कर देगा.

देखें गाना:

25 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है. फिल्म इंडो-चाइना वॉर पर बनी है. सलमान फिल्म में मंद बुद्धि के किरदार में हैं, जिन्हें अपने भाई (सोहेल खान) से बेहद प्यार है. लेकिन बॉर्डर पर जब तनाव की स्थिती पैदा होती है तो सोहेल को युद्ध के लिए जाना पड़ता है और उसी दौरान वो दुश्मन सेना के हाथों फंस जाते हैं. उसके बाद सलमान अपने भाई की खोज में निकलते हैं.


बता दें कि फिल्म 23 जून को रिलीज होगी. यह कबीर के साथ सलमान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले जोड़ी ने 'एक था टाइगर' (2012) और 'बजरंगी भाईजान' (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »