FilmWrap: एक और टीवी कपल हुआ अलग, निक-प्रियंका की होगी शादी?

पढ़ें 27 जुलाई की मनोरजंन जगत की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
प्रियंका और निक प्रियंका और निक

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

एक और टीवी कपल हुआ अलग, क्या निक-प्रियंका करेंगे शादी, ऋषि कपूर हुए ट्रोल, अर्शी ने बीड़ी जलइले पर किया डांस, क्या प्रियंका-निक की हो गई सगाई-पढ़ें 27 जुलाई की मनोरजंन जगत की 5 बड़ी खबरें...

टेलीविजन कपल अविनाश सचदेव और शालमली देसाई ने अपनी तीन साल की शादी को खत्म कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे.

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं. दोनों की केमिस्ट्री गॉसिप गलियारों की सुर्खियों में है. उनकी हर मुलाकात पर दुनिया की नजरें लगी हुई हैं. अब दोनों की शादी और सगाई को लेकर खबरें पुष्ट होती नजर आ रही हैं.

ऋषि कपूर एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं. वे देश-विदेश में चल रही गहमागहमी पर अक्सर ही अपनी बेबाक राय सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. लेकिन इस बार एक्टर ऐसा करके ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग अफेयर एक पड़ाव आगे बढ़ गया है. दोनों के सगाई करने की अटकलें तेज हैं. मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने इस साल अपने 36वें बर्थडे पर निक संग सगाई कर ली है.

Advertisement

अर्शी खान बिग बॉस से बाहर आने के बाद काफी पॉपुलर हो गई हैं. वे कई इवेंट्स और शोज में नजर आने लगी हैं. अब वे &TV के शो'' बिट्टी बिजनेस वाली'' में एक आइटम डांस करते हुए दिखेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement