जीरो के बाद अनुष्का शर्मा ने क्यों लिया फिल्मों से ब्रेक? बताई वजह

अनुष्का शर्मा के लिए साल 2018 काफी बिजी रहा. उनकी 4 फिल्में (परी, संजू, सुई धागा और जीरो) रिलीज हुईं. लेकिन दिसंबर में जीरो की रिलीज के बाद से अनुष्का शर्मा ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया.

Advertisement
अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

अनुष्का शर्मा के लिए साल 2018 काफी बिजी रहा. उनकी 4 फिल्में (परी, संजू, सुई धागा और जीरो) रिलीज हुईं. लेकिन दिसंबर में जीरो की रिलीज के बाद से अनुष्का शर्मा ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया. फिल्मों से लिए गए एक्ट्रेस के ब्रेक पर कई सारी अफवाहें भी उड़ीं. यहां तक कहा गया कि वे बॉलीवुड छोड़ रही हैं. खैर ये खबरें गलत साबित हुई हैं.

Advertisement

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक लेने के अपने फैसले पर बातचीत की. अनुष्का ने कहा- ''जीरो की रिलीज के बाद मैं कुछ महीने ऑफ लेना चाहती थी. जब से मेरी शादी हुई थी, ये एक बड़ा बदलाव था. मैं सुई धागा के सेट पर वापस लौटीं और फिर जीरो के."

अनुष्का ने कहा, "मैं बैक टू बैक काम कर रही थी. जो भी समय मिलता मैं उसे बैलेंस करती और विराट से मिलती. मुझे ऐसा एहसास हो रहा था कि मैंने बहुत काम कर लिया है.''

अनुष्का ने बताया, ''मुझे 2 महीने का ब्रेक चाहिए था. मैंने अपनी टीम को कहा कि अभी मुझे कुछ नहीं पढ़ना है. बतौर क्रिएटिव पर्सन आपको थोड़ा समय चाहिए होता है. लेकिन प्रेशर की वजह से आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते. आप से बार बार पूछा जाता है कि कौनसी फिल्म साइन कर रहो हो?'' इंटरव्यू में अनुष्का ने ब्रेक को लेकत तमाम बातें कहीं, लेकिन साफतौर पर यह नहीं बताया कि वो कब और किस प्रोजेक्ट से वापस आ रही हैं.

Advertisement

बताने की जरूरत नहीं कि ब्रेक के दौरान अनुष्का को उनके पति विराट कोहली संग देखा गया. वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का को विराट के लिए चीयर अप करते देखा गया था. अनुष्का बॉलीवुड के बाद डिजिटल दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं.

एक्ट्रेस अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले ''माई'' नाम की वेब सीरीज लेकर आएंगी. इस वेब सीरीज में अनुष्का शर्मा नहीं दिखेंगी. ये सीरीज नेटफिल्क्स पर स्ट्रीम होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »