द कपिल शर्मा शो: इस बॉलीवुड स्टार के फैन हैं विद्युत जामवाल

द कपिल शर्मा शो के रविवार के एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे. कपिल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान विद्युत तमाम दिलचस्प बातों का खुलासा करेंगे.

Advertisement
विद्युत जामवाल विद्युत जामवाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

द कपिल शर्मा शो के रविवार के एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे. कपिल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान विद्युत तमाम दिलचस्प बातों का खुलासा करेंगे. इसी शो में कपिल बताएंगे कि उनका पसंदीदा बॉलीवुड स्टार कौन है. विद्युत जामवाल दरअसल अक्षय कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और वह कई बार अक्षय से मिलने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन अब तक मिल नहीं पाए हैं.

Advertisement

विद्युत बताएंगे कि किस तरह वह एक पार्टी में सिर्फ इसलिए गए थे क्योंकि उन्हें वहां अक्षय कुमार के मिलने की उम्मीद थी. अक्षय और विद्युत के बारे में एक बात कॉमन है कि दोनों ही एक्शन हीरो हैं. बता दें कि विद्युत जल्द ही फिल्म जंगली में काम करते नजर आएंगे. कपिल के शो पर वह अपनी फिल्म के ही प्रमोशन के लिए गए हुए थे. यहां उनके साथ उनकी फिल्म की एक्ट्रेसेज भी थीं.

विद्युत ने इस शो पर अपनी फिल्म के बारे में कई और दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म जंगली 40 साल बाद भारत में बनी ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जिसमें शूटिंग के दौरान असली जानवरों का इस्तेमाल किया गया है. विद्युत ने बताया कि अब एनिमेशन का युग है और ज्यादातर खतरनाक सीन एनिमेशन की मदद से कर लिए जाते हैं, लेकिन उनकी फिल्म में ज्यादातर जानवर असली हैं.

बता दें कि विदयुत जामवाल की फिल्म जंगली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे सोशल मीडिया पर खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का निर्देशन चक रसेल कर रहे हैं. फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ रुपये है और इसमें इंसान और जानवर की दोस्ती की दास्तां सुनाई गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »