तेलुगू फिल्म RRR के लिए ये साल बहुत खास है क्योंकि फिल्म का 70 प्रतिशत शूट पूरा हो चुका है. एक साल पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. शूटिंग शुरू होने के साथ ही फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म में एनटीआर और राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और अजय देवगन भी फिल्म में काम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे. अब फिल्म की शूटिंग में नया ट्विस्ट आया है. फिल्म में लीड को लेकर चर्चा के बीच, ब्रिटिश एक्ट्रेस ओलिवा मोरिस फिल्म में एनटीआर के सामने लीड रोल में नजर आएंगी.
ये फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों (अल्लूरी सीताराम राजू-कोमाराम भीम) पर बेस्ड फिक्शनल स्टोरी है. मूवी का प्लॉट 1920 के एरा पर बेस्ड होगा. फिल्म का बजट 350-400 करोड़ बताया जा रहा है. बाहुबली 2 की रिलीज के बाद ये राजामौली का नया प्रोजेक्ट है. उनके फैंस को मूवी का रिलीज का इंतजार है.
अब एक फिल्म में नया बदलाव किया गया है. एक्ट्रेस अलिसन डूडी और रे स्टीवनसन मुख्य विरोधी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को एस.एस. राजामौली ने डायरेक्ट और डीवीवी दनाय्या ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 2020 में रिलीज होगी. फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी.
aajtak.in