'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई डबल सेंचुरी

महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने अपने रिलीज के पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. अब यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है . 

Advertisement
फिल्म 'एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म 'एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 16 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर धोनी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार प्रदर्शन कर रही है. बेहतरीन कमाई के साथ 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' बॉलीवुड की टॉप इंटरनेशल 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

फिल्म निर्माण क्षेत्र की कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने शनिवार को कहा कि क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ने वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

Advertisement

फिल्म निर्माताओं का कहना है कि टीम इंडिया के कप्तान ने भारत में 175.7 करोड़ रुपये, जबकि विदेश में 29 करोड़ रुपये की कमाई की है.

थिएटर्स में पिछले महीने 30 सितम्बर को रिलीज हुई इस फिल्म में धोनी के कैप्टन बनने तक के सफर में आए उतार-चढावों पर रोशनी डाली गई है.

बता दें कि फिल्म की पहले दिन की कमाई ने ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शाहरुख और अक्षय की फिल्म से कहीं ज्यादा है. इस साल आई शाहरुख की फिल्म 'फैन' ने पहले दिन जहां 19.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं अक्षय की 'रुस्तम ' ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ने 21.50 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement