सुशांत राजपूत भर रहे थे 4.5 करोड़ के फ्लैट की EMI? दावे पर अंकिता लोखंडे ने दी ये सफाई

अंकिता ने घर के रजिस्ट्रेशन की कॉपी और अकाउंट्स डिटेल्स शेयर करते हुए लिखा-यहां मैं सभी अटकलों को समाप्त करती हूं. मैं जितना ट्रांसपेरेंट हो सकती हूं. ये है मेरे घर का रजिस्ट्रेशन और मेरे बैंक अकाउंट स्टेटमेंट.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए अपडेट आ रहे हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे जिस घर में रह रही हैं उसकी ईएमआई सुशांत भर रहे थे. अब अंकिता लोखंडे का इस पर रिएक्शन आया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्रम पर अपने घर के रजिस्ट्रेशन की कॉपी और अकाउंट्स डिटेल्स शेयर की हैं.

Advertisement

अंकिता ने शेयर की बैंक डिटेल्स

अंकिता ने घर के रजिस्ट्रेशन की कॉपी और अकाउंट्स डिटेल्स शेयर करते हुए लिखा- यहां मैं सभी अटकलों को समाप्त करती हूं. मैं जितना ट्रांसपेरेंट हो सकती हूं. ये है मेरे घर का रजिस्ट्रेशन और मेरे बैंक अकाउंट स्टेटमेंट (01/01/19 से 01/03/20 तक). जो ईएमआई चार्जेस मेरे अकाउंट से हर महीने कट रहे हैं मैंने उन्हें हाईलाइट भी किया है. इससे ज्यादा मेरे पास और कुछ कहने के लिए नहीं है. #justiceforssr

बता दें कि ईडी को जांच में पता चला था कि सुशांत मलाड में स्थित 4.5 करोड़ रुपये के एक फ्लैट के लिए इंस्टॉलमेंट्स भर रहे थे. एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ये शायद वही फ्लैट है जिसमें अंकिता लोखंडे रह रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान इस फ्लैट का जिक्र किया था. रिया ने बताया था कि सुशांत चाह कर भी अंकिता से ये फ्लैट खाली करने को नहीं कह पा रहे थे जबकि वो इसकी ईएमआई भर रहे थे. सुशांत के खाते से हर महीने इस फ्लैट की ईएमआई का पैसा कट रहा था.

Advertisement

मालूम हो कि 15 अगस्त को सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर रखी गई है. सुशांत की बहन श्वेता ने लोगों से इससे जुड़ने की अपील की है. ये ग्लोबल प्रेयर 15 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी. जहां सुशांत के लिए सभी मिलकर मौन रहेंगे और दुआ करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »