सुशांत के मिसिंग ट्वीट्स की खबरों में कितनी सच्चाई? जांच करेगी मुंबई पुलिस

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम सुशांत सिंह राजपूत के ट्विटर अकाउंट की सभी एक्टिविटी के बारे में जानने के लिए ट्विटर इंडिया से संपर्क करेगी. खबरें थीं कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड से पहले अपने कुछ ट्वीट्स को डिलीट किया था.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 25 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. सुशांत के सुसाइड की वजह को जानने के लिए हर संभव सबूत को तलाशने की कोशिश की जा रही है, जिससे ये मालूम चल सके कि आखिर किस वजह से सुशांत ने अपनी जान ली.

सुशांत के ट्विटर अकाउंट की जानकारी लेगी पुलिस

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम सुशांत सिंह राजपूत के ट्विटर अकाउंट की सभी एक्टिविटी के बारे में जानने के लिए ट्विटर इंडिया से संपर्क करेगी. खबरें थीं कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड से पहले अपने कुछ ट्वीट्स को डिलीट किए थे. इससे जुड़ा सच जानने के लिए ट्विटर इंडिया को कॉन्टैक्ट किया जाएगा. एक्टर के अकाउंट पर 27 दिसंबर 2019 को उनका आखिरी ट्वीट दिखा रहा है.

Advertisement

इसके अलावा जिन वेबसाइट्स ने सुशांत के सुसाइड की वजह से जुड़ी थ्योरी लिखी है, उन्हें भी नोटिस भेजा जा सकता है. पुलिस वेब पोर्टल से पूछेगी कि किस आधार पर या किन सूत्रों के हवाले उन्होंने ऐसी स्टोरी पब्लिश की है. अभी तक पुलिस ने सुशांत केस में 23 लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं.

बुधवार को पुलिस ने सुशांत के फाइनेंशियल मामलों को संभालने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी पूछताछ की. दूसरी तरफ, सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. जिसके मुताबिक एक्टर की मौत दम घुटने की वजह से हुई. सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे. साथ ही उनके नाखून भी एकदम साफ थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह सुसाइड ही बताई गई है. इससे पहले आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ऐसा ही बताया गया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »