सड़क पर किसने की सुशांत सिंह राजपूत से लड़ाई?

ड्राइवर के मुताबिक सुशांत ने उसके साथ गाली गलौज की, जिसके बाद आगे गाड़ी रोककर ड्राइवर ने भी सुशांत के साथ यही वाकया दोहराया.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 10 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और विवादों का पुराना नाता रहा है. सुशांत आए दिन किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं. फिर बात चाहे मीडिया के साथ उलझने की हो या फिर किसी और के साथ. अब एक बार फिर सुशांत विवादों में हैं.

सुशांत के विवाद में रहने की वजह है सड़क पर चलते हुए उनकी हुई एक लड़ाई. जी हां, सुनने में अटपटा जरूर लग रहा है लेकिन सुशांत एक बार फिर बीच सड़क होती लड़ाई के चलते सुर्खियों में बने है.

Advertisement

आपको बता दें कि गुरुवार के दिन सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी से गुजर रहे थे और तभी फिल्मसिटी के गेट से थोड़ी ही दूर पर एक दूसरे कार ड्राइवर ने सुशांत की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए यू टर्न लेना चाहा.

ड्राइवर के मुताबिक सुशांत ने उसके साथ गाली गलौज की, जिसके बाद आगे गाड़ी रोककर ड्राइवर ने भी सुशांत के साथ यही वाकया दोहराया. इस दौरान पूरे सड़क पर तमाशबीनों का मेला लगा रहा और ये शख्स सुशांत को लगातार खरी खोटी सुनाता रहा.

सुशांत अपनी गाड़ी में फ्रंट सीट पर बैठे हुए पहले सब सुन रहे थे उसके बाद सुशांत इस शख्स का वीडियो बनाने लगे. फिर थोड़ी देर बाद जैसे तैसे सुशांत की गाड़ी वहां से निकली और ये पूरा तमाशा खत्म हुआ.

Advertisement

ये पूरी घटना रात लगभग 8 बजे के करीब घटी और सुशांत एक बार फिर एक नए विवाद में फंसते दिखे.

जब हमने इस मामले में सुशांत का पक्ष जानना चाहा और संपर्क साधने की कोशिश की तो उनकी टीम का कहना था कि वो ड्राइवर  रॉंन्ग लेन में गाड़ी चला रहा था और सुशांत के ड्राइवर ने उसे रोकने की कोशिश की और सुशांत की कार से उसकी गाड़ी को दूर रखने को कहा.

सुशांत की टीम के मुताबिक वो चालक सुशांत के ड्राइवर को भी भला बुरा कह रहा था इसलिए सुशांत उसका वीडियो बनाने लगे जिससे कि वो डर के भाग जाए. इस सारे तमाशे के बीच सड़क पर काफी जाम भी लग गया. सुशांत की टीम के मुताबिक उनकी ओर से कोई गाली गलौज नहीं की गई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »