नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोलीं बधाई हो एक्ट्रेस, 'अरे ये क्या हो गया!'

66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान शुक्रवार, 9 अगस्त को हुआ. एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी ने फिल्म बधाई हो में अपने बढ़िया अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता.

Advertisement
एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान शुक्रवार, 9 अगस्त को हुआ. ऐसे में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, पद्मावत और अंधाधुन ने बाजी मारी. एक्टर आयुष्मान खुराना के लिए ये डबल खुशी का मौका था क्योंकि उनकी एक नहीं बल्कि दो फिल्मों ने नेशनल अवॉर्ड जीते. आयुष्मान की फिल्म बधाई हो को सबसे ज्यादा एंटरटेनमेंट करने वाली बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड मिला. इसके साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी ने अपने बढ़िया अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड जीता.

Advertisement

इस खबर को सुनने के बाद सुरेखा की खुशी का ठिकाना नहीं था. ज़ूम टीवी को दिए इंटरव्यू में सुरेखा ने बताया, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं. मुझे बहुत बहुत अच्छा लग रहा है, मैं बहुत खुश हूं कि हमारी फिल्म जीती.'

अपने रिएक्शन के बारे में बात करते हुए सुरेखा ने बताया, 'मेरा पहला रिएक्शन था... मुझे लगा अरे ये क्या हो गया... मेरी फिल्म के डायरेक्टर ने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया, और वो भी एक अवॉर्ड जीतने के लायक हैं. आयुष्मान ने भी एक अवॉर्ड जीता है. मैं इसे लेकर बेहद खुश हूं. सभी ने इस फिल्म में बहुत मेहनत से काम किया था और अब मुझे अच्छा लग रहा है. परिवारों ने हमारी फिल्म को देखा और एन्जॉय किया, मैं इसकी बहुत आभारी हूं. बहुत खुश हूं जीतकर.'

Advertisement

अमित शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म बधाई हो, एक अधेड़ उम्र की जोड़ी के बारे में है, जो माता-पिता बनने वाले हैं. इस जोड़ी का एक जवान बेटा (आयुष्मान खुराना) है, जो अपने माता-पिता की इस सच्चाई से शर्मिंदा है. फिल्म में सुरेखा सिकरी ने आयुष्मान खुराना की दादी का किरदार प्ले किया था. सुरेखा सहित सभी एक्टर्स को उनके काम के लिए सराहा गया था. साथ ही फिल्म को बढ़िया रिव्यू मिले थे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.

बता दें कि आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. उनके साथ एक्टर विक्की कौशल को फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भी यही अवॉर्ड दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement