सलमान के फेवरेट डायरेक्टर को नहीं पसंद 'बिग बॉस'

सलमान खान के शो 'बिग बॉस' को देखने वाले बहुत हैं तो नापसंद करने वाले भी काफी हैं. हाल ही में सलमान के करीबी एक डायरेक्टर ने बताया कि वह 'प्रेम' के इस शो को पसंद नहीं करते...

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

मेधा चावला

  • मुंबई,
  • 14 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

सिनेमा की तरह टीवी शोज को लेकर भी सभी की अपनी पसंद होती है. कुछ ऐसा ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के साथ भी है.

अपने फॉर्मेट की वजह से सभी इस शो से रिलेट नहीं कर पाते हैं. हाल ही में बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि वह के इस शो को पसंद नहीं करते हैं. हैरानी की बात है कि यह डायरेक्टर 'दबंग खान' के काफी करीबी हैं और उनको 'प्रेम' बनाने का श्रेय इन्हीं को जाता है.

Advertisement


हम बात कर रहे हैं सूरज बड़जात्या की. दरअसल सूरज के बैनर का नया शो 'एक श्रृंगार स्वाभिमान' जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इसी सिलसिले में बातचीत के दौरान सूरज ने बताया कि वह टीवी देखने के शौकीन नहीं हैं. वहीं, छोटे पर्दे पर उनकी पसंद 'शक्त‍ि' और 'शनि' जैसे शोज हैं.


लेकिन 'हम आपके हैं कौन', 'प्रेम रतन धन पायो', 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्में के साथ करने वाले सूरज ने बताया कि वह 'बिग बॉस' को पसंद नहीं करते. बता दें कि इस शो में वीकेंड पर सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने आते हैं. अब देखते हैं कि सूरज के इस खुलासे के बाद छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाने वाले सलमान क्या उन पर 'प्रेम' बनाए रखते हैं!


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »