क्या आपने देखा 'काला चश्मा' गाने पर सनी देओल का डांस?

गाना 'काला चश्मा' पर सनी देओल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. सनी का मजेदार डांस देख आप पेट पकड़कर हंसते नजर आएंगे.

Advertisement
'काला चश्मा' पर थि‍रके सनी देओल 'काला चश्मा' पर थि‍रके सनी देओल

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

फिल्म 'बार बार देखो' का गाना 'काला चश्मा' दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. दर्शक उस गाने में कटरीना का लुक और डांस दोनों को खूब पसंद करते दिख रहे हैं. इस गाने के कई पैरोडी वर्जन बन गए हैं. अब जिसे आपने सिर्फ 'यारा ओ यारा' गाने पर डांस स्टेप करते देखा है, वो इस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

दरअसल यूट्यूब पर इस गाने का एक अलग ही वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि ने इसके लिए कोई शूट नहीं किया बल्कि पे अटेंशन नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाने वालों ने सनी के पुराने गाने 'छम्मक छल्लो' पर नए गाने काला चश्मा को एडिट करके लगा दिया है.

इस गाने पर का डांस देख आप लोट पोट हो जाएंगे. यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. फिल्म 'बार-बार देखो' 9 सितंबर को रिलीज हो रही है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, कटरीना कैफ, राम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता करण जौहर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं.

यहां देखें सनी देओल के डांस का मजेदार वीडियो...

सनी देओल के अलावा 'काला चश्मा' सॉन्ग के और भी कई पैरोडी वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, देखें:

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »