श्रीदेवी की मौत से दुखी अमिताभ-ऋषि कपूर ने रद्द की फिल्म की शूटिंग

25 फरवरी को बिग बी और ऋषि कपूर को फिल्म '102 नॉट आउट' का एक सॉन्ग शूट करना था. लेकिन एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने शूटिंग रद्द कर दी.

Advertisement
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर भी अपनी को-स्टार की मौत से दुखी हैं. एक्ट्रेस की मौत की खबर जानकर दोनों दिग्गज एक्टर्स ने रविवार को अपनी फिल्म का शूट कैंसल किया. 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत हुई थी. 25 फरवरी को बिग बी और ऋषि कपूर को फिल्म '102 नॉट आउट' का एक सॉन्ग शूट करना था. लेकिन एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने शूटिंग रद्द कर दी.

Advertisement

डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा, लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक मृत्यु होने के कारण उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए हमने फिल्म के गाने के शूटिंग को कैंसल कर दिया है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

बता दें, जिस दिन श्रीदेवी की मौत हुई थी उससे कुछ घंटों पहले बिग बी ने ट्वीट कर लिखा था कि ''न जान क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है!!'' बिग बी के इस ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही एक्ट्रेस के निधन की खबर आ गई.

आज होगा अंतिम संस्कार

दुबई में शनिवार रात को कार्ड‍ियक अरेस्ट के कारण श्रीदेवी की मौत की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया है. आज शाम एक्ट्रेस के पार्थ‍िव शरीर को आज शाम देश लाया जाएगा, इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थ‍िव शरीर को एक्ट्रेस के मुंबई में स्थि‍त पुराने बंगले 'भाग्य बंगला' पर लाया जाएगा.

Advertisement

पुराने बंगले में होंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन

सूत्रों के मुताबिक, श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए उनके पुराने बंगले 'भाग्य बंगला' पर उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा. यहां अंतिम दर्शन की तैयारी शुरू की गई है. सफेद कपड़े से पूरे बंगले को घेरा गया है. श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए उनके दोस्त, परिवारवाले, फ़िल्म और राजनितिक जगत से जुड़े लोगों शामि‍ल होंगे. दुबई में शनि‍वार देर रात घटी इस घटना के बारे में अपडेट्स यही आ रहे हैं कि श्रीदेवी के शव का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »