बेटी जाह्नवी कपूर के साथ बाइक पर श्रीदेवी, वायरल हुआ ये वीडियो

श्रीदेवी का उनकी बेटियों से गहरा लगाव था. वो अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती थीं. उन्हें अक्सर जाह्नवी और खुशी के साथ पार्टियां अटेंड करते देखा जाता था. श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्न्वी के साथ श्रीदेवी का ये वीडियो वाकई इमोशनल करता है.

Advertisement
श्रीदेवी और जाह्नवी श्रीदेवी और जाह्नवी

हंसा कोरंगा

  • ,
  • 27 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

श्रीदेवी की मौत से पूरा देश सदमे में है. उनके परिवारवालों और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है. श्रीदेवी के घर पर भारी तादाद में प्रशंसकों की भीड़ मौजूद है. इस बीच बड़े सितारों और उनके साथियों का श्रीदेवी के निवास स्थान में आना-जाना लगा हुआ है. श्रीदेवी का उनकी बेटियों से गहरा लगाव था. उन्हें अक्सर जाह्नवी और खुशी के साथ में पार्टियां अटेंड करते देखा जाता था.

Advertisement

Movie Talkies द्वारा यूट्यूब पर श्रीदेवी और जाह्नवी का एक वीडियो शेयर किया गया है. ये वीडियो एक्ट्रेस की मौत के बाद खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रीदेवी और जाह्नवी  दोनों को बाइक राइड पर निकलते हुए देखा जा सकता है. ये वीडियो कुछ दिन पहले ही अपलोड किया गया है. वीडियो में श्रीदेवी पीछे बैठी हैं और आगे जाह्नवी कपूर बाइक चलाना सीख रही हैं. उनके आस-पास कुछ इंस्ट्रक्टर या गार्ड भी मौजूद हैं जो बाइक चलाने में जाह्नवी की मदद कर रहे हैं.

वीडियो में पीछे श्रीदेवी को बैठे देखा जा सकता है. श्रीदेवी पीछे बैठ कर अपनी बेटी को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं जैसा कि वह हमेशा करती थीं. दोनों का ये वीडियो बेहद इमोशनल करता है. वीडियो में श्रीदेवी बेहद खुश और एक्साइटेड देखा नजर आ रही हैं. ये वीडियो शायद दोनों मां बेटियों का साथ में आखरी वीडियो है जिसे दर्शकों के बीच शेयर किया गया है. सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि जाह्नवी अपनी आने वाली फिल्म के लिए बाइक चलाना सीख रही थीं.

Advertisement

श्रीदेवी को अपनी बेटियों से कितना लगाव था ये इस वीडियो ने साबित कर दिया. वीडि‍यो में देखा जाए तो ये जानते हुए कि जाह्नवी को बाइक चलाना नहीं आता और वो नौसिखिया हैं श्रीदेवी इन बातों से बेफिक्र होकर बाइक में पीछे बैठी हैं. बता दें कि ये वीडियो रात का है. इस दौरान श्रीदेवी ने हेलमेट भी नहीं लगाया है. इस वीडियो से साफ जाहिर होता है कि श्रीदेवी अपने बच्चों से कितना प्यार करती थीं और कैसे उनकी छोटी-छोटी खुशियों में खुद को शरीक करना नहीं भूलती थीं.

फिलहाल श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से भारत वापस लाने की प्रक्रिया जारी है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज शाम तक उनके पार्थ‍िव शरीर को वापस लाया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement