तबाह हुआ विधवा महिला का घर तो सोनू सूद ने की ऐसे मदद, देखिए तस्वीरें

अब सोनू सूद ने एक विधवा महिला की मदद की है. बारिश की वजह से एक विधवा महिला का घर बर्बाद हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देख समझा जा सकता है कि उस महिला का बारिश की वजह से सबकुछ छिन गया.लेकिन कुछ ही समय में सोनू सूद ने उस महिला की सुध ली और मदद कर एक आशियाना बनवा दिया.

Advertisement
सोनू सूद सोनू सूद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

एक्टर सोनू सूद की मदद करना अब हैरान नहीं करता है. कोरोना काल में उन्होंने जिस अंदाज में लोगों की सेवा की है, उसे देखते हुए हर कोई यही कह रहा है कि वो भगवान के एक फरिश्ता हैं. सोनू ने किसान से लेकर विदेश में फंसे छात्रों तक,सभी की मदद की है. देश में जब बारिश ने विक्राल रूप धारण किया तब भी सोनू ने अपनी मदद का सिलसिला जारी रखा.

Advertisement

सोनू ने की विधवा महिला की मदद

अब सोनू सूद ने एक विधवा महिला की मदद की है. बारिश की वजह से एक विधवा महिला का घर बर्बाद हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देख समझा जा सकता है कि उस महिला का बारिश की वजह से सबकुछ छिन गया.लेकिन कुछ ही समय में सोनू सूद ने उस महिला की सुध ली और मदद कर एक आशियाना बनवा दिया. अब उस घर का नाम सोनू निवास रख दिया गया है. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के जरिए दिखाया है कि कैसे सोनू ने उस महिला की मदद की है. फोटो शेयर करते हुए लिखा गया है- अपनी भावना का वर्णन करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है.मैंने भगवान को नहीं देखा है. लेकिन आप उसके जीवन में ईश्वर दूत बनकर आए. कृपया अवश्य पधारिए.

Advertisement

फैन्स दे रहे सोनू को ट्रिब्यूट

वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी ने अपने घर का नाम सोनू सूद पर रख दिया हो. इससे पहले ऐसे भी मामले सामने आए थे जहां लोगों ने अपने बच्चों का नाम सोनू रख दिया था. हर कोई सिर्फ एक्टर को ट्रिब्यूट देना चाहता है. हाल ही में सोनू ने एक आदिवासी बच्ची की भी मदद की थी. उस बच्ची का बाढ़ की वजह से घर तबाह हो गया था और किताबें भीग गई थीं. लेकिन बाद में सोनू ने उस बच्ची को आंसू पोछने के लिए कहा था और भरोसा दिलाया था कि वे उनकी मदद करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »