अजान विवाद: 'आज तक' से बोले सोनू- जो कहना था कह दिया

अजान के वक्त लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने के खि‍लाफ ट्वीट करके विवादों में फंसे सिंगर सोनू निगम ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था...

Advertisement
सोनू निगम सोनू निगम

वन्‍दना यादव / शिवांगी ठाकुर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अजान के समय लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को नींद खराब करने का सबब बताया था और इस बात को उन्होंने ट्वीट भी किया था. अब इस बात को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ गई है. इस विवाद के बीच में सोनू निगम में एक और ट्वीट करके अपनी बात की सफाई दी है.

सोनू ने ट्वीट किया कि सभी प्यारे लोगों, जिन लोगों को ये लग रहा है कि मैं एंटी मुस्लिम बयान दिया है वो लोग मुझे बताएं कि मैंने ऐसा कब और कहां कहा और ऐसा है तो मैं मांफी मांगूंगा.

Advertisement

इसी के बाद सोनू ने और ट्वीट पर कहा कि जब मैं लाउडस्पीकर की बात कर रहा हूं तो मैं मंदिर और गुरुद्वारे की बात भी की है. इस बात को समझना क्या इतना मुश्क‍िल है.

इसके साथ ही सोनू निगम ने आज तक से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने जो कहा है वो सही है. मैंने कुछ गलत नहीं कहा है. जो भी मुझे कहना है, वो कह दिया है. यह आपके इरादे पर निर्भर करता है कि आप इसे जनता के सामने कैसे पेश करना चाहते हैं. आशा है कि आप सच्चाई के पक्ष में होंगे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी फेसबुक पर पोस्ट करते हुए इस बात पर अपनी राय दी है.


बता दें कि सोनू निगम ने लिखा था कि सुबह लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है और जब वह मुस्ल‍िम नहीं हैं तो वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त करें. ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है. हालांकि सोनू निगम ने अपने निशाने पर मंदिर और गुरुद्वारों में बजने वाले लाउडस्पीकर को भी लिया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement