रणवीर की फिल्म सिंबा में दिखेगा बाजीराव सिंघम का जलवा

रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम फिल्म में पुलिस वाले का किरदार प्ले कर सभी का दिल जीत लेने वाले एक्टर अजय देवगन सिंबा में एक केमियो रोल में नजर आएंगे.

Advertisement
अजय देवगन अजय देवगन

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

की फिल्म सिंबा पिछले साल से सुर्खियों में हैं. फिल्म को लेकर लोगों के बीच में उत्सुकता है. इसमें बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह पहली बार पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आएंगे.  हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम फिल्म में पुलिस वाले का किरदार प्ले कर सभी का दिल जीत लेने वाले एक्टर भी इस फिल्म में नजर आएंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार में निभाए गए अपने किरदार बाजीराव सिंघम के साथ वे रणवीर की फिल्म सिंबा में एक केमियो रोल करते नजर आएंगे.  फिल्म के क्लाइमेक्स में वे एक महत्वपूर्ण सीन प्ले करते नजर आएंगे. लोगों के लिए भी बाजीराव सिंघम और संघराम भलेराव को साथ देखना रोचक होगा.

Advertisement

बता दें कि सिंबा तेलुगु की फिल्म टेंपर का हिंदी रीमेक है. फिल्म में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल प्ले किया था. ऐसा भी माना जा रहा था कि सिंबा ऑरिजनल कॉपी नहीं है बल्कि इसकी कहानी में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है.

फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कहा कि- रोहित और बाकी कास्ट के साथ काम करना अच्छा रहा. मेरे ऊपर थोड़ा दबाव था. क्योंकि मैं पहली बार रोहित के साथ किसी मसालेदार फिल्म में काम कर रहा हूं. सिंबा कुछ उस तरह की फिल्म है जिसे मैं बचपन में पसंद किया करता था. इस फिल्म में काम करना इसलिए भी मुश्किल था क्योंकि इसमें मुझे कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और ड्रामे की मिली-जुली प्रस्तुति  देनी थी. बता दें कि फिल्म में रणवीर स‍िंह के अपोजिट सारा अली खान हैं. ये उनकी डेब्यू फिल्म हैं. फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement