'ओके जानू' के सेट पर घर का खाना लेकर पहुंची श्रद्धा

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 'आेके जानू' के सेट पर घर का खाने लेकर पहुंची. पूरी टीम को खाना बहुत पसंद आया.

Advertisement
श्रद्धा कपूर श्रद्धा कपूर

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 25 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'ओके जानू' की टीम को एक खास दावत दी. श्रद्धा पूरी टीम के लिए 'डिब्बों' के अंदर घर का बना खाना लेकर सेट पर पहुंचीं. वहीं पूरी टीम काफी हैरान थी कि रविवार को श्रद्धा द्वारा चुने गए व्यंजन उन्हें खाने को मिले.

श्रद्धा ने कहा, 'हमारी की टीम बहुत ज्यादा खाने की शौकीन है इसलिए मैं सभी के लिए घर से खाना बनाकर लाना चाहती थी. मुझे तब बहुत अच्छा लगा जब सभी डिब्बे घर खाली गए.'

Advertisement

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि खाने में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों व्यंजन थे. सूत्र ने कहा, 'यहां मटन, फिश करी, भरवा भिंडी और पकोड़ा करी महाराष्ट्र के खास तरीके से घर का बनाया हुआ खाना था. पूरी टीम को खाना बहुत पसंद आया और इसके लिए श्रद्धा का पर्याप्त शुक्रिया नहीं कर सकते.'

तमिल की हिट फिल्म 'ओके कनमनी' का रीमेक है. फिल्म के हिंदी संस्करण में आदित्य रॉय कपूर प्रमुख भूमिका में हैं. इसकी कहानी एक युवा जोड़े के इर्दगिर्द घूमती है. यह अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »