बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया पर फेंका जूता, वजह जानकर होगी हैरानी

बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हैदराबाद के हिमायतनगर में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं. इस दौरान एक सिरफिरे ने उन्हें निशाना बनाकर जूता मार दिया. ये जूता शॉप के एक कर्मचारी को जाकर लगा.

Advertisement
तमन्ना भाट‍िया तमन्ना भाट‍िया

महेन्द्र गुप्ता

  • ,
  • 28 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हैदराबाद के हिमायतनगर में एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं. इस दौरान एक सिरफिरे ने उन्हें निशाना बनाकर जूता मार दिया. ये जूता शॉप के एक कर्मचारी को जाकर लगा.

तमन्ना भाटिया जब शॉप की ओपनिंग कर रही थी, तभी 31 वर्षीय एक व्यक्ति ने उन पर कथित तौर पर जूता फेंका. पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री पर जूता तब फेंका गया जब वह अपने फैन्स से घ‍िरी हुई थीं. उन्होंने बताया कि जूता स्टोर के एक कर्मचारी को लगा.

Advertisement

नारायणगुडा थाने के इंस्पेक्टर बी रविंद्र ने पीटीआई भाषा से कहा कि बीटेक में स्नातक और मुशीराबाद के रहने वाले करीमुल्लाह ने तमन्ना पर कथित रूप से तब जूता फेंका, जब वह स्टोर से बाहर आ रही थीं. इंस्पेक्टर ने बताया, 'करीमुल्लाह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ में उसने बताया कि वह तमन्ना की पिछले दिनों आई फिल्मों में उनके अभि‍नय से निराश था.

उन्होंने बताया कि जिस कर्मी को जूता लगा था उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. तमन्ना ने हिन्दी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »