ये है मोहब्बतें के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द आएगा सीजन 2!

ये है मोहब्बतें के फैंस के लिए खुशखबरी है. जल्द ही एकता कपूर सीरियल का नया सीजन लाने की तैयारी में हैं.

Advertisement
ये है मोहब्बतें की स्टारकास्ट ये है मोहब्बतें की स्टारकास्ट

मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में इन द‍िनों नया टर्न देखने को मिल रहा है. कई तरह के ट्विस्ट दिखाए जा रहे हैं. शो में इन दिनों दिखाए जा रहे प्लॉट में इशिता की दोनों बेट‍ियां आल‍िया और रूही को शादी के बाद धोखा मिला है. दोनों को उनके पत‍ि ने साज‍िश के चलते शादी रचाई और फिर छोड़ द‍िया है. लेकिन इस बात से दोनों उदास होने के बजाय नए अंदाज में बदला लेने की प्लान‍िंग कर रही हैं. वहीं इस सब ड्रामे के बीच ऐसी खबरें हैं कि शो जल्द ही बंद होने वाला है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, शो अगले साल जनवरी के महीने में बंद हो जाएगा. लेकिन इसी के साथ फैंस के लिए एक खुशखबरी भी है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस सीरियल का नया सीजन भी जल्द ही आने वाला है. शो के दूसरे सीजन की बातें चल रही हैं. नई स्टोरीलाइन के साथ शो धमाकेदार कमबैक करेगा.

बता दें कि टीवी के कई सीरियल के बंद होने की खबर बीते दिनों आ चुकी हैं. 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' से लेकर 'बेपनाह' जैसे सीरियल को जल्द ही टीवी पर ऑफ एयर कर दिया जाएगा.

आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि आल‍िया और रूही बारात लेकर अपने पत‍ि के घर पहुंची हैं. ये दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाला है. प‍िछले द‍िनों ये प्रोमो में द‍िखाया गया था कि भल्ला पर‍िवार ने अपने दुश्मनों को सबक स‍िखाने का फैसला कर लिया है.

Advertisement

वहीं शो की लीड एक्ट्रेस त्रिपाठी जल्द ही वेब सीरिज में डेब्यू करने जा रही हैं. दिव्यांका एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफॉर्म AltBalaji की नई वेब सीरीज 'शेफ' में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज में दिव्यांका एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. इसका पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »