नस्लीय भेदभाव का शिकार हुईं शिल्पा शेट्टी, ऑस्ट्रेलिया में 'बदतमीजी'

शिल्पा शेट्टी इससे पहले टीवी शो बिग ब्रदर में भी नस्लभेदी टिप्पणी का शिकार हो चुकी हैं. पूरे वाकये को शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया.

Advertisement
शिल्पा शेट्टी शिल्पा शेट्टी

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

को सिडनी से मेलबर्न की यात्रा के दौरान नस्लभेदी व्यवहार का सामना करना पड़ा. पूरे वाकये को शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि चेकिंग के वक्त उनके साथ गलत व्यवहार किया गया. इतना ही नहीं उन्हें नस्लभेदी टिप्पणी का भी सामना करना पड़ा. जाहिर तौर पर शिल्पा इस वाकये के बाद काफी भड़क गईं.

उन्होंने इस घटना को भुला दिए जाने की बजाए इस पर स्टैंड लेना ठीक समझा. इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके बैग को जबरन ओवरसाइज बता दिया गया और उसे केबिन में रखने से इनकार कर दिया गया. बता दें कि जहाज में सामान ले जाते वक्त आप एक तय सीमा से अधिक आकार और वजन का बैग लेकर यात्रा नहीं कर सकते.

Advertisement

शिल्पा ने आरोप लगाया है कि उनके पास मौजूद बैग तय आकार से छोटा और हल्का था. उन्होंने लिखा कि एयरपोर्ट स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की. शिल्पा ने बैग से साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैन्स से पूछा है कि क्या यह बैग वाकई इतना बड़ा था कि वह इसे लेकर जहाज से सफर नहीं कर सकती थीं? बता दें कि इससे पहले शिल्पा साल 2007 में प्रसारित हुए टीवी शो में भी नस्लभेदी टिप्पणियों का शिकार हुई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement