OMG! 'दंगल' से आगे निकली शाहरुख खान की 'रईस'

शाहरुख खान की 'रईस' को बंपर ओपनिंग मिली है और इसी के साथ उन्होंने आमिर खान की 'दंगल' का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है...

Advertisement
'रईस' में शाहरुख खान 'रईस' में शाहरुख खान

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

ओवरसीज में शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी खूब है. इसी को देखते हुए 'रईस' को देश में ही नहीं, विदेश में भी पहले दिन बेहतरीन कलेक्शन मिला है.

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी ने पहले दिन की कमाई के मामले में आमिर खान की 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया है.

बता दें कि , हरियाणा के रेसलर महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों, गीता व बबीता फोगाट पर आधारित थी. हालांकि 'दंगल' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है. लेकिन विदेश में पहले दिन की कमाई के मामले में रईस ने इसे पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement


आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर रईस की पहले दिन की कुल कमाई 3,47,603 अमेरिकी डॉलर रही है. वहीं, USA में 'दंगल' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 3,28,227 अमेरिकी डॉलर का बिजनेस किया था.


UK में शाहरुख खान की फिल्म ने 1,26,000 पाउंड कमाए जबकि आमिर खान की की कमाई 1,21,000 पाउंड रही थी.


इन आंकड़ों को ट्विटर पर बताया जा रहा है...

 

 

वैसे 'रईस' अपनी शुरुआती टेस्ट में तो पास हो गई है. देखने वाली बात ये है कि क्या आने वाले दिनों में इसका जलवा बरकरार रहेगा!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement