संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने शेयर किया मां का लिखा 21 साल पुराना आखिरी खत

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशला ने उनकी रिहाई के समय सोशल मीडिया पर काफी भावुक मैसेज पोस्ट किए थे. अब उन्होंने अपनी मां का 21 साल पुराना खत शेयर किया है. इसे ऋचा ने अपने आखि‍री दिनों में लिखा था.

Advertisement
संजय दत्त और त्रिशला संजय दत्त और त्रिशला

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा के देहांत के समय इस कपल की बेटी त्रिशला महज 8 साल की थी. उनको ब्रेन ट्यूमर था.

इसके बाद से त्रिशला अमेरिका में अपने नाना-नानी के साथ रही हैं. संजय के साथ उनके रिलेशन बीते वर्षों में भले ही अच्छे न रहे हों लेकिन अब पापा-बेटी के बीच दूरियां मिट गई हैं. संजय की रिहाई के समय जिस तरह की पोस्ट्स त्रिशला ने की हैं, वे भी इसी बात को साबित करती हैं.

Advertisement

पापा के करीब आने के साथ ही अपनी मां को भी बहुत मिस कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपनी मां का लिखा आखिरी खत शेयर किया है. यह तब का है जब ऋचा अपनी बीमारी की आखिरी स्टेज पर थीं और जिंदगी और मौत के बीच झूल ही थीं. यह खत करीब 21 साल पुराना है.

ऋचा का यह खत जिंदगी के इसी फलसफे को बताता है कि यहां सभी अपने कर्म करने आते हैं. उन्होंने लिखा है - सभी की तरह मैंने भी अपने जीवन की राह चुनी लेकिन मैं एक अंधेरे मोड़ पर खड़ी हूं. पता नहीं मुझे दूसरा मौका मिलेगा या नहीं. यह तो वक्त ही बताएगा. भले ही लंबा हो लेकिन मुझे इंतजार तो करना होगा. लेकिन अंत क्या होगा, मैं अभी से जानती हूं. मुझे लेने के लिए फरिश्ते आएंगे और वहां ले जाएंगे, जहां सपने मेरा इंतजार कर रहे हैं. वे बाहें खोलकर मेरा स्वागत करेंगे और मेरा बहुत ख्याल रखेंगे.

Advertisement

वाकई यह खत भावुक कर देने वाला है और इसे पढ़कर यही लगता है कि त्रिशला ने लिखने की कला अपनी मां से ही सीखी है. ऐसा उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते समय लिखा भी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »