सलमान की रेस-3 ने पहले सप्ताह में दुनियाभर में की इतनी कमाई

सलमान खान की रेेस-3 ने पहले सप्ताह में ही बड़ी कमाई कर ली है.

Advertisement
 रेेस-3 रेेस-3

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

सलमान खान की हिट फिल्मों की लिस्ट में रेस 3 के रूप में एक और फिल्म जुड़ गई. फिल्म ने पहले सप्ताह में ही बड़ी कमाई कर ली है. रेस 3 ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड कुल 255.52 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि भारत में फिल्म ने 148 करोड़ कमा लिए हैं.

बता दें कि रेस3 साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे में 29.17 करोड़ की कमाई की थी, जो कि इस साल रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा है. इसने पद्मावत और बागी 2 को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

एक और रोचक बात ये है कि रेस 3 ने रेस 2 की कुल कमाई के बराबर कमाई ओपनिंग वीकेंड पर ही कर ली है. इसने फर्स्ट वीकेंड में 106 करोड़ कमाए, जबकि रेस 2 की लाइफटाइम कमाई 100 करोड़ थी.

पिछले सालों में ईद पर रिलीज हुई बजरंगी भाईजान और सुल्तान ने पहले तीन दिन में क्रमश: 102 करोड़ और 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि रेस 3 ने पहले तीन दिन में 106 करोड़ कमाए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »