सलमान की ट्यूबलाइट का साजिद खान ने उड़ाया मजाक, बताया- फ्यूज ऑफ

डायरेक्टर साजिद खान ने सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होने का मजाक उड़ाया है. उन्होंने दबंग खान की फिल्म के बारे में ऐसा कुछ कहा है जिससे सलमान का गुस्सा भड़क सकता है. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर....

Advertisement
सलमान खान और साजिद खान सलमान खान और साजिद खान

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

बॉलीवुड के दबंग खान से इंडस्ट्री में हर कोई पंगा लेने से डरता है. लेकिन डायरेक्टर साजिद खान उन शख्सियत में हैं जो बिंदास बोलते हैं. वह अपने कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं. इस बार साजिद के लपेटे में दबंग खान आ गए हैं. उन्होंने सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का मजाक उड़ाया है. साजिद ने इस फिल्म को फ्यूज ऑफ का टैग दे डाला है.

Advertisement

बॉलीवुडलाइफ को दिए एक इंटरव्यू में साजिद खान से सलमान की फिल्म पर कमेंट करने को कहा गया. जिसके जवाब में उन्होंने बिना हिचके कहा, फ्यूज ऑफ. मतलब सल्लू मियां की फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर फ्यूट ऑफ हो गई.

अमूमन सलमान से मजाक में भी कोई पंगा लेने की नहीं सोचता. क्या पता कब सलमान को बुरा लग जाए. अपने इस बेबाक जवाब के लिए क्या पता साजिद खान को सलमान का गुस्सा झेलना पड़े या यह भी हो सकता है कि वह इसे मजाक के तौर पर ले. खैर जो भी होगा वो तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा.

वैसे कहा यह भी जाता है कि सलमान खान से बढ़ती नजदीकियों के चलते का ब्रेकअप हुआ था. फिल्म हाउसफुल के बाद जैकलीन और साजि‍द के बीच अफेयर शुरू हो गया था. लेकिन इन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया. करियर में सलमान खान का साथ मिलने के बाद साजिद और जैकलीन के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं. जिसके चलते साल 2013 में साजिद और जैकलीन का ब्रेकअप हो गया.

Advertisement

बता दें कि साजिद खान फ्रेंचाइजी को निर्देशित कर चुके हैं. उन्‍होंने हे बेबी से डायरेक्‍शन की शुरुआत की थी. साजिद खान फिल्मों के अलावा टीवी पर रियलिटी शोज में नजर आते हैं. उन्होंने इक्के पे इक्का, कहने में क्या हर्ज है जैसे टीवी सीरियल को होस्ट किया है.

वैसे साजिद को एक्टिंग का भी शौक है. हाल ही में 14 साल पहले लिए अपने एक फैसले पर अफसोस जताया है. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें कई फिल्‍मों में एक्टिंग के ऑफर आए, लेकिन उन्‍होंने ठुकरा दिए. लेकिन एक ऑफर को ठुकराने का उन्‍हें सबसे ज्‍यादा अफसोस है. जो कि राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस है. उन्होंने बताया, मुझे राजकुमार हिरानी ने 2003 में फिल्‍म मुन्‍नाभाई एमबीबीएस में अरशद वारसी की भूमिका के लिए अप्रोच किया था. लेकिन टीवी के अपने काम में बिजी होने के कारण मैं रोल के लिए समय नहीं निकाल पाया. इस रोल को ना कर पाने का उन्हें सबसे ज्‍यादा अफसोस है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement