कुछ इस अंदाज में सैफ ने की आमिर की 'दंगल' की तारीफ

फिल्म 'दंगल' देखने के बाद आमिर खान की तारीफ में कुछ और शब्द जोड़ने का काम हाल में एक्टर सैफ अली खान ने किया है.

Advertisement
सैफ अली खान सैफ अली खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

सैफ अली खान ने हाल में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को देखने के बाद इसकी खूब सराहना की. सैफ ने आमिर को एक अद्भुत एक्टर बताया है. सैफ से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं.


फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए सैफ ने कहा कि यह बेहद अच्छी फिल्म है. मैंने अब तक जितनी भी बेहतरीन फिल्में देखी हैं, यह उनमें से एक है. सैफ ने आगे कहा कि आमिर एक अद्भुत कलाकार हैं. मुझे लगता है कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए.

Advertisement


हाल में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के हुआ है. सैफ ने कहा कि करीना अब घर पर हैं. वह पीवीआर नहीं आईं हैं. मैं अपने ड्राइवर और दोस्त जय के साथ फिल्म देखने आया था. हम सबको यह फिल्म बहुत पसंद आई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »