सैक्रेड गेम्स 2: मीडिया ने रिव्यू में बताया पहले से भी शानदार, नवाजुद्दीन-सैफ की तारीफ

सैक्रेड गेम्स 2 को अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने निर्देशित किया है. विक्रमादित्य मोटवानी शो रनर हैं. तमाम मीडिया ग्रुप्स ने सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन पर रिव्यू किया है. आइए जानते हैं किसने किस तरह रिव्यूज किए हैं.

Advertisement
सैक्रेड गेम्स 2 में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम की तारीफ हो रही है. सैक्रेड गेम्स 2 में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम की तारीफ हो रही है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स 2 को स्ट्रीम कर दिया गया है. नेटफ्लिक्स की ये सीरीज भारत की पहली ऑरिजिनल क्राइम सीरीज है. शो की भारत के अलावा दुनियाभर में तारीफ हुई है. दूसरे सीजन की स्ट्रीमिंग से पहले ही इसे लेकर ऑडियंस में काफी बज बना है.

सैक्रेड गेम्स के पहले सीजन के 405 दिन के लंबे इंतजार के बाद इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त यानी 14 अगस्त की देर रात स्ट्रीम किया गया. दूसरे सीजन का लोग किस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि तमाम लोगों ने 14 अगस्त की रात अपनी 'नींद का बलिदान' देकर दूसरे सीजन को देखा.

Advertisement

ये भारत की पहली ऐसी सीरीज है, जिसका स्टैंडर्ड इंटरनेशनल बताया जा रहा है. कहा यह भी जा रहा है कि दूसरे सीजन को 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया है. सैक्रेड गेम्स रिलीज होने के बाद फैन्स के जबरदस्त रिव्यू आ रहे हैं. तमाम सेलिब्रिटी भी इस सीजन के प्रशंसक हैं.

दूसरे सीजन को अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने निर्देशित किया है. विक्रमादित्य मोटवानी शो रनर हैं. तमाम मीडिया ग्रुप्स ने सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन पर रिव्यू किया है. आइए जानते हैं हिंदुस्तान टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस ने किस तरह रिव्यूज किए हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स (HT) ने अपने रिव्यू में सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन को शानदार बताया है. हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने रिव्यू में लिखा कि सैक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन पहले सीजन पहले सीजन के मुकाबले कहीं ज्यादा शानदार और दमदार है. HT ने सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन को 5 से 4.5 रेटिंग दी है.

Advertisement

Indian Express ने भी अपने रिव्यू में सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन को पहले सीजन से ज्यादा दमदार बताया है. यह भी बताया कि सैफ का कैरेक्टर पहले सीजन के मुकाबले दूसरे सीजन में अलग ही अंदाज में दिखाया गया है. एक्सप्रेस ने रिव्यू में शो को रेट नहीं किया है.

Firstpost ने अपने रिव्यू में बताया कि सैक्रेड गेम्स सीजन 2 में थ्रिलर का डबल डोज है, जिसे देखकर लोग अपने नाखून चबाने पर मजबूर हो सकते हैं. इस सीरीज में पहले सीजन से ज्यादा साइकोलॉजिकल ट्रामा दिखाया गया है. Firstpost ने दूसरे सीजन को 5 में से 3.5 रेटिंग दी है.

ZOOM के हिसाब से सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इन दोनों कलाकारों की एक्टिंग शानदार है. ZOOM ने दूसरे सीजन को 5 में से 4 रेटिंग दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »