बिग बॉस सीजन 11 शुरू हो गया है और शो के पहले ही एपिसोड में दर्शकों को काफी मसाला देखने को मिला. लेकिन सबसे चटपटी खबर की बात करें तो लगता है के बिग बॉस सीजन 11 को अपना पहला कपल मिल गया है. शो के इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ये बोलते नजर आ रहे हैं कि को कंटस्टेंट हिना खान और प्रियंक शर्मा के बीच कुछ पक रहा है.
शो के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में हिना और प्रियंक वर्कआउट करते दिख रहे हैं जिसे देखकर विकास गुप्ता कहते हैं कि टीवी की प्यारी बहू को अपना दोस्त मिल गया है. इसी के साथ वो गॉसिप करते दिख रहे हैं कि हिना और प्रियंक के बीच कुछ पक रहा है.
बता दें कि 'रोडीज राइसिंग' और 'स्प्लिट्स विला-10' जीत चुके प्रियंक शर्मा की गर्लफ्रेंड ने हाल ही उनके साथ की कुछ रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. प्रियंक और दिव्या की मुलाकात Splitsvilla 10 के सेट पर हुई थी. Splitsvilla 10 से बतौर कपल फेमस हुए दिव्या और प्रियंक के फैंन प्यार से उन्हें 'दिव्यंक' बुलाते हैं. फोटोज शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा कि प्रियंक के बिग बॉस में जाने के इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि तुम मेरे लिए कोई स्टार नहीं बल्कि एक स्टूपिड पर्सन हो जो हमेशा मेरे पसंदीदा गाने भूल जाता है.
अब इस उड़ती हुई खबर का प्रियंक की लव लाइफ पर क्या असर पड़ेगा ये तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा.
वन्दना यादव