महाभारत से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री रूपा गांगुली राज्यसभा के लिए मनोनीत

महाभारत में 'द्रोपदी' का किरदार अदा करने वालीं एक्ट्रेस से नेता बनीं रूपा गांगुली को राज्यसभा राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया.

Advertisement
रूपा गांगुली रूपा गांगुली

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

टीवी सीरियल महाभारत में 'द्रोपदी' के किरदार से फेमस हुईं एक्ट्रेस रूपा गांगुली को राज्यसभा के लिए नोमिनेट किया गया है.

राजनीति के लिए अपने एक्टिंग करियर को पीछे छोड़ चुकीं रूपा गांगुली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं. 49 साल की रूपा गांगुली इस साल अप्रैल में तृणमूल के कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का शि‍कार होने को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं थीं.


Advertisement

को बीजेपी की उम्मीदवार के तौर पर हावड़ा नॉर्थ विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया था लेकिन वह टीएमसी के लक्ष्मी रतन शुक्ला के खि‍लाफ इस इलेक्शन में हार गईं दी. टीवी के अलावा रूपा गांगुली ने कई फिल्में भी कीं लेकिन अब वह पूरी तरह से राजनीति के लिए समर्पित हैं. एक बयान में ने यह कहा भी था कि वह राजनीति को लेकर काफी गंभीर हैं. बता दें कि रूपा गांगुली साल 2015 में बीजेपी में शामिल हुईं थीं.

खास बात यह भी है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रूपा गांगुली को उस सीट के लिए नॉमिनेट किया है जो कि क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिहं सिद्धू के बीजेपी पार्टी छोड़ने पर खाली हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »