रणबीर की इस फ्लॉप फिल्म को मिलेंगे 3 अवॉर्ड, जानें आईफा में किसे क्या?

आईफा अवार्ड्स समारोह बैंकाक में 21 जून से 24 जून तक होंगे. जानें किस फिल्म और सेलेब्स को कौन सा अवॉर्ड मिलेगा.

Advertisement
रणबीर कपूर रणबीर कपूर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' इस महीने बैंकाक में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड्स में तकनीकी श्रेणी में विजेताओं की सूची में शीर्ष पर है.  आईफा अवार्ड्स समारोह बैंकाक में 21 जून से 24 जून तक होंगे.

अनुराग बासु निर्देशित 'जग्गा जासूस' जग्गा नाम के एक लड़के की कहानी है, जिसे गोद लेने वाले पिता बागची एक बोर्डिग स्कूल में दाखिला कराने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो जाते हैं. बता दें कि जग्गा जासूस का बजट 100 करोड़ रुपए था, लेकिन फिल्म ने सिर्फ 53 करोड़ की कमाई की थी.

Advertisement

फिल्म ने तकनीकी श्रेणी में तीन पुरस्कार जीते हैं. इनमें सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी और स्पेशल इफेक्ट्स शामिल हैं. फिल्म 'बरेली की बर्फी' के लिए नीतेश तिवारी और श्रेयश जैन ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार जीता. 'शुभ मंगल सावधान' के लिए हितेश केवालया ने सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक का पुरस्कार जीता है.

यशराज फिल्म्स के दिलीप सुब्रमण्यम और गणेश गंगाधरन ने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का पुरस्कार जीता। मार्सिन लस्कावेक को सर्वश्रेष्ठ सिनेमाटोग्रॉफी का अवार्ड मिला है. फिल्म 'न्यूटन' के लिए श्वेता वेंकट मैथ्यू ने सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार जीता.

फिल्म बादशाहो के गाने 'मेरे रश्के कमर' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार नुसरत फतेह अली, ए वन मेलोडी फना और मनोज मुंतशिर को मिला है.

गायक अरिजीत सिंह ने फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के गाने 'हवाएं' के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक और मेघना मिश्रा ने फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के गाने 'मैं कौन हूं' के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका का पुरस्कार जीता. आईफा अवॉर्ड में इस साल विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को सबसे ज्यादा नामांकन मिले हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »