रामू ने किया ट्वीट, 'अगले पीएम योगी आदित्यनाथ'

राम गोपाल वर्मा एक बार फिर ट्वीट कर सुर्ख‍ियों में हैैं, इस बार सनी लियोनी नहीं बल्कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हैं...

Advertisement
राम गोपाल वर्मा राम गोपाल वर्मा

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्ख‍ियों में बने रहते हैं. अब ट्वीट कर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना कर डाली.

, 'योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छे हैं. मुझे लगता है कि वह नरेंद्र मोदी से भी बेहतर हैं. मुझे आशा है कि वह देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे.'

ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'वह कुछ हासिल कर पाएं या नहीं, लेकिन मीडिया यह जरूर सुनिश्चित करेगा कि ट्रंप को अमेरिकी राजनीतिक इतिहास के सबसे बड़े जोक के तौर पर याद किया जाए.

Advertisement

बता दें कि महिला दिवस के मौके पर सनी लियोनी का जिक्र करते हुए रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था, 'मैं चाहता हूं कि दुनिया की सारी महिलाएं पुरुषों को उतनी ही खुशी दें जितनी सनी लियोन देती हैं.' इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया.

इतना लिख कर भी रामू रुके नहीं. उन्होंने और भी ट्वीट्स करते हुए महिला दिवस को पुरुषों का दिन बताया. उन्होंने यह भी लिखा- महिलाओं को कम से कम आज के दिन झुंझलाना और चीखना नहीं चाहिए. वह पुरुषों को थोड़ी आजादी दें. उन्होंने तर्क दिया कि पुरुष महिलाओं को उस हद तक सेलिब्रेट करते हैं जितना महिलाएं भी महिलाओं को नहीं करती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »