FilmWrap: स्विमसूट पहनने पर ट्रोल हुईं राखी, TRP में टॉप-5 से बहुत दूर है Bigg Boss

नए साल में स्विमसूट पहनने पर TROLL हुईं राखी सावंत, TRP में टॉप-5 से बहुत दूर है Bigg Boss, बिग बॉस में इन 2 एक्स-कंटेस्टेंट की होगी दोबारा एंट्री, शिल्पा शिंदे के एक्स बॉयफ्रेंड को मिला शो... जानें दिन भर की 5 बड़ी बॉलीवुड की खबरें.

Advertisement
राखी सावंत, सलमान खान राखी सावंत, सलमान खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:11 PM IST

नए साल में स्विमसूट पहनने पर TROLL हुईं राखी सावंत, TRP में टॉप-5 से बहुत दूर है Bigg Boss, बिग बॉस में इन 2 एक्स-कंटेस्टेंट की होगी दोबारा एंट्री, शिल्पा शिंदे के एक्स बॉयफ्रेंड को मिला शो... जानें दिन भर की 5 बड़ी बॉलीवुड की खबरें.

पिछले सप्‍ताह की टीवी सीरियल्‍स की टीआरपी रेटिंग सामने आई है. बार्क की नई रिपोर्ट काफी दिलचस्‍प है. सबसे बड़ी बात ये है कि रोमांचक मोड़ पर चल रहे रियलिटी शो Bigg Boss को टॉप 5 में जगह नहीं मिली है. जानिए कौन सा शो टॉप 10 में सबसे आगे और कौन सा सबसे पीछे हैं.

Advertisement

राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और बयानों की वजह से छाई हुई हैं. 2018 की शुरूआत में ही वह चर्चा में आ गई हैं. राखी अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या है राखी की फोटो में.

बिग बॉस में एकबार फिर से धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, जिससे शो को काफी मसाला मिलेगा. शो के एक्स कंटेस्टेंट रहे दो सदस्यों के फिर से घर में एंट्री करने की खबरें आ रही हैं. आखिरी दिनों में शो को और मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने यह फॉर्मूला अपनाया है. दो-एक्स कंटेस्टेंट में हितेन तेजवानी और अर्शी खान का नाम सामने आ रहा है.

'बिग बॉस 11' के शुरू होने के बाद एक्टर रोमित राज अचानक सुर्खियों में आ गए. दरअसल, वो 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के एक्स बॉयफ्रेंड हैं. दोनों का रिश्ता टूटे तो कई साल हो गए, लेकिन साल 2018 रोमित के लिए गुड न्यूज लाया है.

Advertisement

पिछले महीने शादी करने के बाद विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा इस समय अपना हनीमून मना रहे हैं. दोनों इन दिनों साउथ अफ्रीका में हैं. यहां विराट साउथ अफ्रीका से क्रिकेट सीरीज खेलने वाले हैं. विराट और अनुष्‍का ने नए साल पर अपनी तस्‍वीर शेयर की है. साथ ही फैन्‍स को न्‍यू ईयर की बधाई दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement